{"_id":"5d14de0b8ebc3e3c8a2fb7a3","slug":"tempo-fell-into-gorge-in-shopian-jammu-kashmir-students-went-from-poonch-to-make-picnic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वादियों में मौज-मस्ती करने गए 18 छात्र-छात्राएं, 11 के लौटे शव, सात अब भी अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादियों में मौज-मस्ती करने गए 18 छात्र-छात्राएं, 11 के लौटे शव, सात अब भी अस्पताल में
Thu, 27 Jun 2019 08:47 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 27 Jun 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
शापियां हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में छात्र-छात्राओं को लेकर जा रहा एक वाहन गहरी खाई में गिरने से 9 लड़कियों समेत 11 की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार सभी छात्र पुंछ के सुरनकोट के एक निजी कंप्यूटर संस्थान के विद्यार्थी हैं और पिकनिक मनाने जा रहे थे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मारे गए छात्र-छात्राओं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
शोपियां हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पुंछ के सुरनकोट स्थित एक कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थी पिकनिक टूर पर जा रहे थे। उनकी मिनी बस पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड पर पीर की गली के पास पहुंची उसी समय चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और पुंछ के गाल के पास गहरी खाई में वाहन गिर गया।
शोपियां हादसे में घायल लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व अन्य सहायता एजेंसियां मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला। इनमें से 11 की मौत हो चुकी थी। जबकि सात घायल थे घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से श्रीनगर के स्किम्स रेफर कर दिया गया। इनमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां हादसे में घायल लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने घटना पर दुख जताया
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दुर्घटना में हुई 11 विद्यार्थियों की मौत पर दुख जताया है। प्रशासन को हादसे में घायलों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं तथा उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दुर्घटना में हुई 11 विद्यार्थियों की मौत पर दुख जताया है। प्रशासन को हादसे में घायलों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं तथा उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
शोपियां हादसे में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई मौत
1. सोहेल जंजूआ, (गांव गूंथल,सुरनकोट, पुंछ)
2. हुमिका काजमी, (धूंधक,सुरनकोट, पुंछ)
3. रहमत जान, (धूंधक,सुरनकोट, पुंछ)
4. शाहीन फातिमा, (लठूंग,सुरनकोट, पुंछ)
5. शाजिया तबस्सुम, (फजलाबाद, सुरनकोट, पुंछ)
6. जमील अहमद, (पराट मेंढर,सुरनकोट, पुंछ)
7. राबिया कौसर, (गूंथल,सुरनकोट, पुंछ)
8. शबनम कौसर, (गूंथल,सुरनकोट, पुंछ)
9. नजमा कौसर, (सलाना,सुरनकोट, पुंछ)
10. तबस्सुम कौसर,(फजलाबाद,सुरनकोट, पुंछ)
11. नईमा, (फजलाबाद,सुरनकोट, पुंछ)
1. सोहेल जंजूआ, (गांव गूंथल,सुरनकोट, पुंछ)
2. हुमिका काजमी, (धूंधक,सुरनकोट, पुंछ)
3. रहमत जान, (धूंधक,सुरनकोट, पुंछ)
4. शाहीन फातिमा, (लठूंग,सुरनकोट, पुंछ)
5. शाजिया तबस्सुम, (फजलाबाद, सुरनकोट, पुंछ)
6. जमील अहमद, (पराट मेंढर,सुरनकोट, पुंछ)
7. राबिया कौसर, (गूंथल,सुरनकोट, पुंछ)
8. शबनम कौसर, (गूंथल,सुरनकोट, पुंछ)
9. नजमा कौसर, (सलाना,सुरनकोट, पुंछ)
10. तबस्सुम कौसर,(फजलाबाद,सुरनकोट, पुंछ)
11. नईमा, (फजलाबाद,सुरनकोट, पुंछ)