जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रविवार को रवाना किया गया। उधर कश्मीर घाटी में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दोनों यात्रा मार्गों पर विशेष माउंटेन रेस्क्यू टीमों (एमआरटी) को तैनात किया गया। आईजी सीआरपीएफ के अनुसार घाटी में यात्रा की सुरक्षा के लिए कॉमप्रिहेंसिव प्लान किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियां तालमेल से काम कर रही है। इस बार यात्रा की सुरक्षा के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यात्रियों से बेखौफ होकर यात्रा पर आने की अपील की।
{"_id":"5d1821028ebc3e3c7d7ff206","slug":"amarnath-yatra-2019-crpf-mountain-rescue-team-to-move-with-amarnath-pilgrims-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ की माउंटेन रेस्क्यू टीम बनी अमरनाथ श्रद्धालुओं का सुरक्षा कवच, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ की माउंटेन रेस्क्यू टीम बनी अमरनाथ श्रद्धालुओं का सुरक्षा कवच, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर
Sun, 30 Jun 2019 08:10 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 30 Jun 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के दौरान तैनात सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : संजय गुप्ता
Trending Videos
विशेष माउंटेन रेस्क्यू टीम
- फोटो : संजय गुप्ता
सीआरपीएफ के आईजी (श्रीनगर सेक्टर) रविदीप सिंह साही ने कहा कि मौसम इस यात्रा के दौरान बड़ी चुनौती रहता है। पिछले वर्ष भी बालटल एक्सिस पर कई बार भूस्खलन हुआ था। मौसम की चुनौतियों और डिजास्टर मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए एक कॉमप्रिहेंसिव प्लान के तहत माउंटेन रेस्क्यू टीमें बनाई गई हैं। सीआरपीएफ, सेना, आईटीबीपी और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर विभिन्न जगहों पर एमआरटी को तैनात किया जाएगा, ताकि कभी भी भूस्खलन या कोई प्राकृतिक आपदा आते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए।
- फोटो : संजय गुप्ता
उन्होंने बताया कि जम्मू से लेकर बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के साथ दोनों यात्रा मार्गों पर पवित्र गुफा तक पुख्ता सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। यात्रा मार्ग को कई सेक्टरों में बांटा गया है। इस यात्रा की सुरक्षा के लिए हर सेक्टर में अपनी-अपनी आरओपी कंपोनेंट, नाइट एरिया डोमिनेशन, लॉ एंड ऑर्डर कंपोनेंट के साथ-साथ क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) कंपोनेंट भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होता जत्था
- फोटो : संजय गुप्ता
उन्होंने यह बताया कि इस बार टेक्नोलॉजी का काफी उपयोग किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस साल भी आरएफआईडी चिप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही पहली बार श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा यात्री मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे हर यात्री की लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
- फोटो : संजय गुप्ता
एक-एक यात्री की जानकारी रखी जाएगी। इसके अलावा अनमैन्ड एरियल वेहिकल (यूएवी), ड्रोन, सीसीटीवी का इस्तेमाल किया जाएगा। अपनी गाड़ियों पर आईपी बेस्ड सीसीटीवी कैमरा इस्तेमाल करेंगे, जिससे रियल टाइम लोकेशन पता लग जाएगी कि हमारे जवान कहां-कहां पर तैनात हैं और रूट के साथ-साथ इलाके की हमें जानकारी मिल पाएगी।