जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रविवार को रवाना किया गया। उधर कश्मीर घाटी में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दोनों यात्रा मार्गों पर विशेष माउंटेन रेस्क्यू टीमों (एमआरटी) को तैनात किया गया। आईजी सीआरपीएफ के अनुसार घाटी में यात्रा की सुरक्षा के लिए कॉमप्रिहेंसिव प्लान किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियां तालमेल से काम कर रही है। इस बार यात्रा की सुरक्षा के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यात्रियों से बेखौफ होकर यात्रा पर आने की अपील की।
सीआरपीएफ की माउंटेन रेस्क्यू टीम बनी अमरनाथ श्रद्धालुओं का सुरक्षा कवच, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि जम्मू से लेकर बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के साथ दोनों यात्रा मार्गों पर पवित्र गुफा तक पुख्ता सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। यात्रा मार्ग को कई सेक्टरों में बांटा गया है। इस यात्रा की सुरक्षा के लिए हर सेक्टर में अपनी-अपनी आरओपी कंपोनेंट, नाइट एरिया डोमिनेशन, लॉ एंड ऑर्डर कंपोनेंट के साथ-साथ क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) कंपोनेंट भी रहेंगे।
उन्होंने यह बताया कि इस बार टेक्नोलॉजी का काफी उपयोग किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस साल भी आरएफआईडी चिप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही पहली बार श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा यात्री मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे हर यात्री की लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।