फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Samvad: मंदिरों के शहर जम्मू में फिल्म, अध्यात्म, बैकिंग, शिक्षा व खेल जगत की इन हस्तियों का समागम

Mon, 27 Nov 2023 05:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 05:07 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आने वाले समय के लिए जम्मू-कश्मीर के विकास का खाका पेश करेंगे। अभिनेता विक्की कौशल तथा फातिमा सना खान मनोरंजन जगत की नई दिशाओं पर रोशनी डालेंगे। खेल जगत की अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्चर शीतल देवी, राकेश कुमार व सरिता, क्रिकेटर इरफान पठान व हरभजन सिंह युवाओं में जोश भरेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: gathering of these personalities from world of film spirituality banking education and spor
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संवाद जम्मू कश्मीर में 30 नवंबर को मंदिरों के शहर जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में फिल्म, अध्यात्म, बैंकिंग, शिक्षा, खेल क्षेत्र की नामी गिरामी हस्तियां भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आने वाले समय के लिए जम्मू-कश्मीर के विकास का खाका पेश करेंगे। अभिनेता विक्की कौशल तथा फातिमा सना खान मनोरंजन जगत की नई दिशाओं पर रोशनी डालेंगे। खेल जगत की अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्चर शीतल देवी, राकेश कुमार व सरिता, क्रिकेटर इरफान पठान व हरभजन सिंह युवाओं में जोश भरेंगे।


शिक्षा जगत से एआईसीटीई के प्रो. टीजी सीताराम व बैंकिंग क्षेत्र की हस्ती रजनीश कुमार शिक्षा तथा अर्थव्यवस्था क्षेत्र की संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास सफल जीवन के उपायों पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के टीवी पार्टनर एनडीटीवी तथा रेडियो पार्टनर 91.9 रेड एफएम हैं।
Amar Ujala Samvad: gathering of these personalities from world of film spirituality banking education and spor
LG Manoj Sinha - फोटो : पीआईबी

मनोज सिन्हा राजनीतिज्ञ और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल हैं। वह भारत सरकार में संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। सिन्हा भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर गाजीपुर से तीन बार लोकसभा सदस्य भी रहे है। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद यूपी के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी शामिल थे। एक जुलाई 1959 को भूमिहार ब्राह्मण परिवार जन्मे मनोज सिन्हा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक की डिग्री प्राप्त की है। 

आठ मई 1977 को नीलम सिन्हा से शादी की। सिन्हा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन के दौरान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के तौर पर की थी। 1996 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और 1999 में इस कार्यकाल को दोहराया। 7 अगस्त 2020 को उन्होंने उप-राज्यपाल जम्मू-कश्मीर के पद की शपथ ली।

Amar Ujala Samvad: gathering of these personalities from world of film spirituality banking education and spor
Vicky Kaushal - फोटो : instagram

विक्की कौशल मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय के लिए एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों के मिले है। फोर्ब्स इंडिया की 2019 की सेलिब्रिटी 100 सूची में वह शामिल थे। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप की सहायक की भूमिका निभाई। इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म में छोटी भूमिकाएं निभाईं। 2015 मसान फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद रमन राघव में अभिनय किया। 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म राज़ी और संजू में सहायक भूमिकाओं के साथ अपनी पहचान बनाई। हसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। 2019 में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका ने कौशल को एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। सरदार उधम फिल्म में उधम सिंह के किरदार के लिए प्रशंसा मिली। उन्होंने अभिनेत्री कटरीना कैफ से शादी की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: gathering of these personalities from world of film spirituality banking education and spor
तीरंदाज शीतल देवी - फोटो : डीआईपीआर
तीरंदाज शीतल देवी किश्तवाड़ जिले के दूरदराज गांव लोई धार की रहने वाली है। जन्म से ही दोनों हाथ नहीं है। बावजूद इसके 16 साल की इस बेटी के लिए दिव्यांगता को अपने लिए अभिशाप नहीं बनने दिया। शीतल ने पिल्सन (चेक गणराज्य) में खेली जा रही विश्व पैरा तीरंदाजी के फाइनल में पहुंचनें वाली दुनिया की पहली बिना हाथों की महिला तीरंदाज बन गईं। वहां जब दूसरे पैरा तीरंदाजों को तीरंदाजी करते देखा तो यह खेल अपनाने को तैयार हो गईं। एक विशेष धनुष और छह माह की मेहनत में वह निपुण तीरंदाज बन गईं। हाल में हुई एशियाई पैरा गेम्स 2023 में शीतल देवी ने तीन पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं। शीतल देवी को रियाद में एशियाई पुरस्कार 2023 में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट का सम्मान किया गया है। यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी है।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: gathering of these personalities from world of film spirituality banking education and spor
गौर गोपाल दास - फोटो : SELF

गौर गोपाल दास एक साधू, सन्यासी, मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफस्टाइल कोच हैं। वह उन लोगों में से है जिन्होंने अपना सब कुछ त्याग कर भगवान की भक्ति और समाज कल्याण के कार्यों में लगे है। गोपाल दास अपनी पुस्तक, यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को कृष्ण भक्ति, श्रीमद्भगवद गीता और जीवन के अद्भुत रहस्यों के बारे में बताते है। वर्ष 1996 में गोपाल दास इस्कॉन के साधू गुरु राधानाथ स्वामी के संपर्क में आए जिसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ इस्कॉन ज्वाइन कर लिया। जहां गोपाल दास को कृष्ण भक्ति, अध्यात्म, गीता और जीवन के अद्भुत रहस्यों के बारे में ज्ञान हासिल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed