बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार गुरुवार को कश्मीर पहुंचे। अक्षय उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सुदूर तुलैल पहुंचे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ ही बीएसएफ के अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे। अक्षय कुमार ने नीरू गांव में स्कूल भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने नीरू गांव में सेना और बीएसएफ के जवानों से बातचीत की। साथ ही वहां तैनात बीएसएफ यूनिट द्वारा आयोजित एक समारोह में स्थानीय लोगों के साथ डांस भी किया।
कश्मीर पहुंचे अक्षय कुमार: जवानों के साथ किया डांस, तस्वीरों में देखिए खिलाड़ी का ये अंदाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 17 Jun 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन