लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने अनुच्छेद 370 को लेकर लोकसभा में जोरदार भाषण दिया था। उनके भाषण से सदन में मौजूद नेता काफी प्रभावित हुए थे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी को भी उनका भाषण काफी प्रभावशाली लगा था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उनके भाषण का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।
दुनिया मुरीद मोदी की, पीएम हुए इनके मुरीद, लद्दाख सांसद ने सबको किया प्रभावित, पढ़िए 10 विशेष बातें
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "वह लद्दाख के हमारे बहनों और भाइयों की आकांक्षाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं, जरूर सुनें।"
भाषण के दौरान सदन में कई बार ठहाके भी लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी उनकी तारीफ की।
नामग्याल लद्दाख से भाजपा से सांसद हैं। वह 34 साल के हैं। वह भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कश्मीरः टांय-टांय-फिस्स होगा जंबो मंत्रिमंडल, दरबार मूव पर असमंजस, खबर का देश पर सीधा असर
नामग्याल साल 2019 में हुए आम चुनाव में पहली बार चुनकर संसद में पहुंचे हैं। इन दिनों अनुच्छेद 370 पर लोकसभा में दिए अपने भाषण को लेकर चर्चा में हैं।