रेलवे की ओर से गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि अब ट्रेन का कन्फर्म टिकट बड़ी ही आसानी से किसी और को ट्रांसफर किया जा सकता है। वह यात्री आप के टिकट पर बिना किसी दिक्कत के आसानी से यात्रा कर सकेगा।
बता दें कि रेलवे की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बता दें कि यह प्रक्रिया केवल एक ही परिवार के सदस्यों जैसे माता, पिता, भाई, बहन, बच्चे और पति या पत्नी पर लागू होगी। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी किसी अन्य कर्मचारी को टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसके लिए यात्री को ट्रेन जाने के 24 घंटे से पहले चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर लिखित में आवेदन करना होगा। जिसके बाद ही ये सुविधा मिल पाएगी।
बता दें कि इस सुविधा का लाभ छात्र-छात्राएं, मैरिज पार्टी, एनसीसी कैडेट और सरकारी कर्मचारी को मिलेगी। इसके साथ ही आम लोगों के एक परिवार के सदस्यों के लिए ये भी ये सुविधा प्रदान की जाएगी।