बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स के कई ऐसे सीन हैं जो दर्शकों की यादों में बसे हैं। रैंचो को तो कोई चाहकर भी भूल नहीं सकता। इसी फिल्म को लेकर देखते ही देखते लेह का द्रुक पद्मा कारपो स्कूल लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया था। इतना ही नहीं थ्री इडियट्स फिल्म ने लद्दाख की पैगांग झील को नई पहचान दिलाई थी। वहीं एक बार फिर आमिर खान लेह पहुंच चुके हैं। लेह यात्रा के दौरान शुक्रवार को संभागीय आयुक्त लद्दाख सौगत विश्वास से उन्होंने मुलाकात की।
इन दिनों लेह में हैं बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, यहीं हुई थी ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग, अब है ये तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन