फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र के शतकवीर: बोले- कोरोना से टीका ही बचाएगा, 120 साल की ढोली देवी, 124 साल की रहती बेगम की कहानी

Mon, 14 Jun 2021 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Jun 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
120 year old Dholi Devi of Udhampur district and 124 year old  Rehtee Begum of Baramulla district got the corona vaccine
120 वर्षीय ढोली देवी, 124 वर्षीय रहती बेगम   - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से बचाव के लिए एकमात्र विकल्प बताई जा रही वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां और हिचकिचाहट भी हैं। लेकिन सौ से ज्यादा वसंत देख चुके बुजुर्गों का उत्साह सारी शंकाएं दूर कर देता है। जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के दूरदराज डुडू ब्लॉक के गांव गार कटियास गांव की 120 वर्षीय ढोली देवी वैक्सीन की आइकन बन गई हैं। डोर टू डोर अभियान में जुटी चिकित्सा टीम जब ढोली देवी के घर पहुंची तो वयोवृद्ध ढोली देवी झट से टीका लगवाने के लिए तैयार हो गईं। पहली डोज लगवाने वाली ढोली देवी को कोरोना वैक्सीन आइकन मानते हुए सेना की उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी खुद सम्मानित करने घर पहुंचे।



ढोली देवी ने बताया कि वैक्सीन लेने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। सरकार जब कहती है कि टीका ही बचाव का विकल्प है तो इसमें कोई शंका नहीं होनी चाहिए। वहीं ढोली देवी से प्रेरित होकर पूरे गांव ने झट से टीका लगवा लिया। प्रशासन के आला अफसर ढोली देवी को स्वस्थ जीवन की मिसाल और जीवित किवदंती बता रहे हैं।
 

120 year old Dholi Devi of Udhampur district and 124 year old  Rehtee Begum of Baramulla district got the corona vaccine
124 वर्षीय रहती बेगम   - फोटो : अमर उजाला

बारामुला में वगूरा ब्लॉक के श्रकवारा इलाके की रहती बेगम को सबसे उम्र दराज महिला माना जा रहा है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। रहती बेगम और उनके परिवार ने 124 वर्ष की आयु होने का दावा किया है। प्रशासन ने 124 वर्षीय रहती बेगम को कोरोना वैक्सीन की आइकन बताया है। रहती बेगम तक चिकित्सा टीम डोर टू डोर अभियान के तहत पहुंची। हालांकि उनकी उम्र को साबित करने वाले ठोस प्रमाण मौजूद नहीं है। टीम के अनुसार रहती बेगम को जब पता चला तो वे फौरन वैक्सीन की डोज लेने के लिए तैयार हो गईं। उनके 124 वर्ष की आयु का प्रमाण तो नहीं हैं लेकिन वे निश्चित रूप से सौ साल से ज्यादा उम्र की हैं। 

120 year old Dholi Devi of Udhampur district and 124 year old  Rehtee Begum of Baramulla district got the corona vaccine
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

पर्वतीय इलाकाें के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी शतकवीर बुजुर्ग कोरोना वैक्सीन की प्रेरणा बन रहे हैं। सांबा जिले के सनूरा इलाके में 103 वर्षीय विद्या देवी ने घर पर आई चिकित्सा टीम से टीका लगवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
120 year old Dholi Devi of Udhampur district and 124 year old  Rehtee Begum of Baramulla district got the corona vaccine
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

बीमारी के चलते विद्या देवी बिस्तर पर हैं, लेकिन उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान का हिस्सा बनकर कोरोना वैक्सीन लगवाने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
120 year old Dholi Devi of Udhampur district and 124 year old  Rehtee Begum of Baramulla district got the corona vaccine
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
सांबा जिला प्रशासन की ओर से बुजुर्गों को टीका लगाने के लिए घर-घर टीमें भेजी जा रही हैं। इसी कड़ी में सनूरा पीएचसी के अंतर्गत पड़ते गांव में विद्या देवी ने भी टीका लगवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed