फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tourism in Kashmir: बर्फबारी से पर्यटन में वृद्धि, गुलमर्ग में 70% होटल दिसंबर तक के लिए बुक, देखें तस्वीरें

Wed, 23 Nov 2022 09:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 09:58 AM IST
सार

श्रीनगर में बिताने के बाद वह सीधा गुलमर्ग चले गए जब उन्हें पता चला कि वहां बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते समय वो काफी उत्साहित थे बर्फबारी देखने के लिए और वहां इसका अनुभव कर काफी अच्छा लगा।
 

विज्ञापन
Tourism in Kashmir Increase due to snowfall in November 70 percent hotels in Gulmarg booked till December
Tourism in Jammu Kashmir - फोटो : एजेंसी

जम्मू-कश्मीर में नवंबर के पहले सप्ताह में ही मौसम में बदलाव पर्यटकों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए खुशी की लहर लेकर आया है। पश्चिमी दबाव एक खराब मौसम का संकेत है, लेकिन इससे गुलमर्ग व घाटी के अन्य पर्यटन स्थलों पर नवंबर माह में ही बर्फबारी से पर्यटकों की आमद में वृद्धि देखने को मिली है।



ऐसा पिछले कुछ सालों में पहली बार हुआ है। इससे होटल मालिकों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के व्यवसाय में उछाल आया है।  गुलमर्ग में तो 70 प्रतिशत तक होटल दिसंबर तक के लिए बुक हो चुके हैं। गुलमर्ग के होटल व्यवसायियों का कहना है कि आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में पर्यटकों की संख्या काफी अधिक रहती है जबकि नवंबर में पर्यटकों की आमद कम रहती है।

Tourism in Kashmir Increase due to snowfall in November 70 percent hotels in Gulmarg booked till December
Tourism in Jammu Kashmir - फोटो : एजेंसी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नवंबर के पहले सप्ताह से ही पश्चिमी दबाव बना रहा। खासकर कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर, जिसके कारण इस वर्ष इन जगहों पर महीने की शुरुआत में ही अच्छी बर्फबारी देखने को मिली है। खासकर गुलमर्ग में, जहां अच्छी खासी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है।

Tourism in Kashmir Increase due to snowfall in November 70 percent hotels in Gulmarg booked till December
Tourism in Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

एक होटल व्यवसायी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में पर्यटकों का प्रवाह बहुत कम था, लेकिन बर्फबारी के पहले दौर के बाद पर्यटक गुलमर्ग आने लगे। पिछले वर्षों में 30-40 प्रतिशत के मुकाबले वर्तमान में कमरों की बुकिंग 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी होटल दिसंबर के लिए बुक हो चुके हैं जबकि लगभग 90 प्रतिशत जनवरी और फरवरी के लिए बुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourism in Kashmir Increase due to snowfall in November 70 percent hotels in Gulmarg booked till December
Tourism in Jammu Kashmir - फोटो : एजेंसी

एक अन्य रेस्टोरेंट मालिक इश्फाक खटाना ने बताया कि पतझड़ के महीने में पर्यटकों का आगमन कम हो जाता था और क्रिसमस के आसपास एक बार फिर से विंटर टूरिज्म की शुरुआत होती थी, लेकिन इस बार जल्दी बर्फबारी के कारण पर्यटक नवंबर में भी अच्छी खासी संख्या में यहां आए। इश्फाक ने बताया कि इस वर्ष अच्छा व्यवसाय हुआ और आगे भी उम्मीद है कि सीजन अच्छा जाएगा।

विज्ञापन
Tourism in Kashmir Increase due to snowfall in November 70 percent hotels in Gulmarg booked till December
Tourism in Jammu Kashmir - फोटो : एजेंसी

कश्मीर में सर्दियों का मौसम अलग ही नजारा पेश करता है

 न केवल गुलमर्ग या सोनमर्ग बल्कि इस सर्दी के मौसम में पर्यटक धुंधली सूरज की किरणों के बीच डल झील में शिकारे की सवारी का लुत्फ़ उठाते भी दिखते हैं। दिल्ली से एक पर्यटकों के ग्रुप में शामिल रजनी सक्सेना ने कहा कि कश्मीर में सर्दियों का मौसम एक अलग ही नजारा पेश करता है। हल्की धूप और बर्फीली हवाएं एक अलग ही अहसास पेश करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed