Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: शादियों में दोपहर 3 बजे के बाद लंच और रात 10 बजे के बाद डिनर नहीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों की रौनक बढ़ाने वाले पारंपरिक रसोइयों (वाजा) ने अब शादियों में अत्यधिक विलंब से परोसे जाने वाले खान-पान पर नकेल कसने का निर्णय लिया है। कश्मीरी वाजा एसोसिएशन ने एक कड़ा फैसला लेते हुए शादियों में भोजन परोसने के लिए कड़े समय नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत अब दोपहर का भोजन (लंच) दोपहर 3 बजे तक और रात का भोजन (डिनर) रात 10 बजे तक अनिवार्य रूप से परोसा जाना होगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से पारित इस नए प्रस्ताव के अनुसार यदि किसी समारोह के आयोजक (मेजबान) या मेहमान निर्धारित समय से अधिक देरी करते हैं तो वाजा और उनके साथ काम करने वाले सभी कामगार कार्यक्रम स्थल से अपना काम बीच में ही छोड़कर वापस लौटने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र होंगे।
विज्ञापन

कश्मीरी वाजा एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाम नबी वाजा ने इस फैसले के पीछे की वजहों को साझा करते हुए बताया कि यह कदम पिछले कई वर्षों से वाजा बिरादरी द्वारा झेली जा रही कठिनाइयों और अमानवीय कामकाजी घंटों के बाद उठाया गया है। उन्होंने कहा कि शादियों, सगाई और अन्य आयोजनों में बारात या मेहमानों के घंटों देरी से पहुंचने के कारण रात्रि भोज बहुत देर रात तक खिंच जाता है, जिससे इन पारंपरिक कामगारों का जीवन बेहद कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाम नबी वाजा ने स्पष्ट किया कि पारंपरिक ''''वाज़वान'''' तैयार करने की प्रक्रिया बेहद जटिल और समय लेने वाली होती है। रसोइयों को सुबह तड़के से ही काम पर जुटना पड़ता है और घंटों धीमी आंच पर पारंपरिक व्यंजन पकाने होते हैं। इसके बाद जब कार्यक्रम समय पर शुरू नहीं होते, तो उन्हें अंतहीन इंतजार करना पड़ता है। इस प्रकार की अत्यधिक लंबी और थका देने वाली शिफ्ट न केवल वाजा समुदाय के शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मसम्मान को प्रभावित करती है, बल्कि इसके कारण भोजन की गुणवत्ता और पूरी व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed