फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंदरता में टॉप 3 में श्रीनगर: सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में स्मार्ट सिटी श्रीनगर को मिला तीसरा स्थान

Sun, 03 Mar 2024 04:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगरे
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगरे Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 04:39 PM IST
सार

आवास और शहरी मामले मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शहर (एसएलसी) सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता 2024 में स्मार्ट सिटी श्रीनगर के तीसरा स्थान मिला है। 

विज्ञापन
Smart City Srinagar got third place in beautification competition
श्रीनगर में बर्फबारी में सैलानी (फाइल) - फोटो : एजेंसी
आवास और शहरी मामले मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शहर (एसएलसी) सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता 2024 में स्मार्ट सिटी श्रीनगर के तीसरा स्थान मिला है। 
Smart City Srinagar got third place in beautification competition
लाल चौक पर बर्फबारी के बीच सेल्फी लेतीं पर्यटक (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर शहर का ऐतिहासिक लाल चौक का जीर्णोद्धार किया गया है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है। इसके साथ ही शहर की डल झील में हर मौसम में अलग नजारा देखने को मिलता है। श्रीनगर में चश्मे शाही, बदामवारी, हरि पर्वत किला, ट्यूलिप गार्डन, बोटेनिकल गार्डन, परी महल आदि शहर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

Smart City Srinagar got third place in beautification competition
श्रीनगर डल झील में तस्वीर खिंचवाते हुए पर्यटक (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

सिटी ब्यूटी कंपीटीशन का तीसरा पुरस्कार पाने वाले क्षेत्र जेहलम रिवर फ्रंट और पोलो व्यू हाई स्ट्रीट हैं। जिन्हें जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में खूबसूरत वाटरफ्रंट और मार्केट प्लेस के रूप में मान्यता प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smart City Srinagar got third place in beautification competition
डल झील किनारे लगीं शिकारा (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
इसके अतिरिक्त नगर निगम वार्ड श्रेणी में राजबाग वार्ड को सूचीबद्ध किया गया है। आयुक्त डॉ. ओवैस अहमद ने प्रविष्टियों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही पूरे प्रदेश में सुंदर समावेशी सार्वजनिक स्थान बनाने में परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने श्रीनगर नगर निगम और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को योगदान के लिए बधाई दी। 
विज्ञापन
Smart City Srinagar got third place in beautification competition
श्रीनगर के लाल चौक का रात का नजारा (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर जिला जम्मू और कश्मीर (यूटी) की ग्रीष्मकालीन राजधानी  के तौर पर भी जाना जाता है। यह झेलम नदी के तट पर कश्मीर घाटी के केंद्र में स्थित है और चार जिलों और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से घिरा हुआ है। उत्तर में यह लद्दाख (यूटी) और दक्षिण में गांदरबल और उत्तर-पश्चिम में बडगाम से घिरा हुआ है। राजधानी श्रीनगर समुद्र तल से 1585 मीटर ऊपर स्थित है। यह शहर अपने बगीचों, झीलों और हाउसबोटों के लिए प्रसिद्ध है। यह पारंपरिक कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed