आवास और शहरी मामले मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शहर (एसएलसी) सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता 2024 में स्मार्ट सिटी श्रीनगर के तीसरा स्थान मिला है।
2 of 7
लाल चौक पर बर्फबारी के बीच सेल्फी लेतीं पर्यटक (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर शहर का ऐतिहासिक लाल चौक का जीर्णोद्धार किया गया है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है। इसके साथ ही शहर की डल झील में हर मौसम में अलग नजारा देखने को मिलता है। श्रीनगर में चश्मे शाही, बदामवारी, हरि पर्वत किला, ट्यूलिप गार्डन, बोटेनिकल गार्डन, परी महल आदि शहर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।
3 of 7
श्रीनगर डल झील में तस्वीर खिंचवाते हुए पर्यटक (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
सिटी ब्यूटी कंपीटीशन का तीसरा पुरस्कार पाने वाले क्षेत्र जेहलम रिवर फ्रंट और पोलो व्यू हाई स्ट्रीट हैं। जिन्हें जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में खूबसूरत वाटरफ्रंट और मार्केट प्लेस के रूप में मान्यता प्राप्त है।
4 of 7
डल झील किनारे लगीं शिकारा (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
इसके अतिरिक्त नगर निगम वार्ड श्रेणी में राजबाग वार्ड को सूचीबद्ध किया गया है। आयुक्त डॉ. ओवैस अहमद ने प्रविष्टियों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही पूरे प्रदेश में सुंदर समावेशी सार्वजनिक स्थान बनाने में परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने श्रीनगर नगर निगम और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को योगदान के लिए बधाई दी।
5 of 7
श्रीनगर के लाल चौक का रात का नजारा (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर जिला जम्मू और कश्मीर (यूटी) की ग्रीष्मकालीन राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। यह झेलम नदी के तट पर कश्मीर घाटी के केंद्र में स्थित है और चार जिलों और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से घिरा हुआ है। उत्तर में यह लद्दाख (यूटी) और दक्षिण में गांदरबल और उत्तर-पश्चिम में बडगाम से घिरा हुआ है। राजधानी श्रीनगर समुद्र तल से 1585 मीटर ऊपर स्थित है। यह शहर अपने बगीचों, झीलों और हाउसबोटों के लिए प्रसिद्ध है। यह पारंपरिक कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी जाना जाता है।