फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगर: 7 मार्च को पीएम मोदी की रैली, अभेद्य सुरक्षा चक्र रचा, तिरंगे रंग में सजा बख्शी स्टेडियम, तस्वीरें

Tue, 05 Mar 2024 05:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 05 Mar 2024 05:27 PM IST
सार

PM Modi Visit Kashmir:  अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली सार्वजनिक रैली करने जा रहे हैं। सात मार्च को श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में रैली का आयोजन किया जाना है।

विज्ञापन
PM Modi Visit Kashmir: Ahead of PM Modi visit srinagar multi tier security outside Bakshi stadium
श्रीनगर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली सार्वजनिक रैली करने जा रहे हैं। सात मार्च को श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में रैली का आयोजन किया जाना है। पीएम की जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल बख्शी स्टेडियम को सुरक्षाबलों और एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा के घेरे में ले लिया है। आसपास की सड़कों से गुजरने वाले वाहनों सहित झेलम नदी के किनारे और हाउसबोट को खंगाला जा रहा है। भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि शहर में अलग-अलग जगहों पर तीन हजार से अधिक भाजपा के ध्वज लगा दिए गए हैं। अभी दस हजार और लगाने का लक्ष्य लिया गया है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

Trending Videos
PM Modi Visit Kashmir: Ahead of PM Modi visit srinagar multi tier security outside Bakshi stadium
श्रीनगर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर शहर के साथ लगते सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वहीं, प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों की स्क्रूटनी की जा रही है। कई स्थानों पर विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जम्मू से श्रीनगर में दाखिल होने वाले वाहनों की काजीगुंड में नुवयुग टनल के पास तलाशी ली जा रही है। साथ ही अन्य संवेदनशील सड़कों व स्थानों पर नाके लगाए गए हैं।

PM Modi Visit Kashmir: Ahead of PM Modi visit srinagar multi tier security outside Bakshi stadium
श्रीनगर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर - फोटो : बासित जरगर

प्रधानमंत्री की श्रीनगर में जनसभा का सफल आयोजन सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। आयोजन स्थल बख्शी स्टेडियम श्रीनगर को सुरक्षाबलों ने अपने घेरे में ले लिया है। तलाशी अभियान चलाने के बाद पंडाल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्टेडियम को तिरंगे की थीम में सजाया जा रहा है। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास पार्किंग स्लॉट को चिह्नित कर सुरक्षित किया जा रहा है। इस बीच पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है और वह झंडे और बैनर तैयार करने में जुटे हैं, ताकि रैली को एक भव्य बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Visit Kashmir: Ahead of PM Modi visit srinagar multi tier security outside Bakshi stadium
श्रीनगर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर - फोटो : बासित जरगर

झेलम नदी में रिवर पुलिस पेट्रोलिंग जारी

स्टेडियम के पास गुजरने वाली झेलम नदी में रिवर पुलिस की पेट्रोलिंग की जा रही है। सीआरपीएफ और पुलिस डॉग स्क्वॉयड की मदद से हाउसबोट की तलाशी ले रही है। साथ ही वहां रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। स्टेडियम के आसपास रिहायशी इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi Visit Kashmir: Ahead of PM Modi visit srinagar multi tier security outside Bakshi stadium
श्रीनगर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर - फोटो : बासित जरगर

रैली में आमंत्रित हर व्यक्ति का खंगाला जा रहा डाटा

पुलिस का सिक्योरिटी विंग हर उस व्यक्ति की जांच कर रहा है, जिसे प्रधानमंत्री की रैली में आमंत्रित किया गया है। वहीं, अगर किसी भी शख्स के करीबी का आतंकवाद से कोई लिंक था या है उसे आमंत्रित लोगों की सूची में से ड्रॉप किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed