फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगर का नौगाम थाना दहला: नौ की मौत, 27 घायल; 12 से अधिक वाहन जलकर राख, तस्वीरों में देखें दहशत का मंजर

Sat, 15 Nov 2025 03:17 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 15 Nov 2025 03:17 AM IST
सार

Srinagar Blast News: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत और 27 से अधिक घायल हो गए, जिसमें कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। हादसा कथित तौर पर जब्त किए गए 360 किलो विस्फोटक की सैंपलिंग के दौरान हुआ, जिससे 12 से अधिक वाहन जल गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Massive explosion at Nowgam police station: Four killed, 27 injured; over 12 vehicles destroyed
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 27 लोग घायल हो गए।

Massive explosion at Nowgam police station: Four killed, 27 injured; over 12 vehicles destroyed
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

धमाके से लगी भीषण आग में वहां खड़े 12 से अधिक वाहन जल गए। विस्फोट इतनी तेज था कि आवाज सात किलोमीटर दूर छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी। 

Massive explosion at Nowgam police station: Four killed, 27 injured; over 12 vehicles destroyed
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में हाल ही में जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे की सैंपलिंग करते समय ये धमाका हुआ है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Massive explosion at Nowgam police station: Four killed, 27 injured; over 12 vehicles destroyed
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट व एनपीएस था। जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएयूएच) के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ इसी पुलिस थाने में 19 अक्तूबर को दर्ज मामले में हुआ था।

विज्ञापन
Massive explosion at Nowgam police station: Four killed, 27 injured; over 12 vehicles destroyed
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

इस पुलिस थाने की जांच में ही दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed