{"_id":"62a03095303007264b0620a0","slug":"kheer-bhawani-mela-at-ganderbal-kheer-bhawani-mandir-kashmiri-pandits-arrived-bowed-their-heads-and-prayed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kheer Bhawani Mela: गांदरबल में खीर भवानी मेला आयोजित, देशभर से पहुंचे कश्मीरी पंडितों ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kheer Bhawani Mela: गांदरबल में खीर भवानी मेला आयोजित, देशभर से पहुंचे कश्मीरी पंडितों ने की पूजा-अर्चना
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 08 Jun 2022 03:57 PM IST
सार
गांदरबल में खीर भवानी मेले में शामिल होने के लिए कश्मीरी पंडित परिवार जम्मू समेत देशभर से यहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने हार पहनाकर लोगों का स्वागत किया। कोरोना महामारी के चलते दो साल मेले का आयोजन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
1 of 7
Kheer Bhawani Mela Ganderbal
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला स्थित माता खीर भवानी मंदिर में दो साल के बाद आज मेले का आयोजन हुआ। कोरोना के कारण वर्ष 2020 व 2021 में मेले का आयोजन नहीं किया जा सका था। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित यहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं का हार पहनाकर स्वागत किया।
2 of 7
Kheer Bhawani Mela Ganderbal
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से करीब 25 किलोमीटर दूर तुलमुला गांव में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अष्टमी पर यहां प्राचीन काल से मेला लगता आया है। घाटी में हाल ही में लगातार हुई लक्षित हत्याओं के बीच भय के कारण कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों के आने पर आशंका थी। इस बार यहां आने वालों की संख्या पहले की तुलना में कम रही। जो लोग यहां पहुंचे उनका स्थानीय लोगों ने खुली बाहों से स्वागत किया। उन्हें विश्वास है कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल का संदेश देश दुनिया में फैलेगा।
भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल व पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह भी तुलमुला में माता के दरबार में पहुंचे। उन्होंने माता से जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
3 of 7
Kheer Bhawani Mela Jammu
- फोटो : संजय कुमार
जम्मू में भी लगा माता खीर भवानी का मेला
माता खीर भवानी का मंदिर जम्मू के जानीपुर में भी स्थित है। बुधवार को बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित मंदिर में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। बुधवार तड़के ही यहां श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। एक कश्मीरी पंडित ने बताया कि जो लोग किसी कारण से गांदरबल नहीं जा सके, वे जम्मू में माता के मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Kheer Bhawani Mandir Jammu
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू के मंडल आयुक्त रमेश कुमार ने ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर खीर भवानी मंदिर जम्मू में पूजा-अर्चना की। उन्होंने लोगों को ज्येष्ठ अष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि आशा करते हैं कि यह दिन सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
Kheer Bhawani Mandir
- फोटो : अमर उजाला
कहां-कहां लगता है खीर भवानी मेला
जम्मू में एक और कश्मीर में पांच मंदिरों में खीर भवानी मेलों का आयोजन किया जाता है। जम्मू के जानीपुर, कश्मीर संभाग के गांदरबल के तुलमुल्ला में, कुलगाम के मंजगाम व देवसर में, अनंतनाग के लोगरीपोरा में और कुपवाड़ा के टिक्कर में रागनी भगवती मंदिर में मेले का आयोजन होता है। इनमें से विशाल चिनार के पेड़ों की छाया में बसे तुलमुल्ला के खीर भवानी मंदिर में बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों में बसे कश्मीरी पंडित माता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।