{"_id":"6adfb5ca083518e5d500dcc1","slug":"srinagar-bandipora-13-vehicles-seized-illegal-mining-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1048677-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बांदीपोरा में खनिजों की अवैध ढुलाई में लगे 13 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बांदीपोरा में खनिजों की अवैध ढुलाई में लगे 13 वाहन जब्त
विज्ञापन
- पेठकोट, अरागाम और बांदीपोरा थानों ने चलाया संयुक्त अभियान, टिप्पर, ट्रैक्टर और ट्रक जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। अवैध खनन और खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत बांदीपोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले भर से कुल 13 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और बिना अनुमति खनिजों की ढुलाई करने वालों पर नकेल कसने के लिए विभिन्न पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और औचक निरीक्षण किया।
इस सघन जांच अभियान के दौरान पेठकोट पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने छह वाहनों को जब्त किया, जिनमें दो टिपर और चार ट्रैक्टर शामिल हैं। अरागाम पुलिस स्टेशन की टीम ने अवैध रूप से खनिज सामग्री ढो रहे दो टिपरों को कब्जे में लिया। बांदीपोरा पुलिस स्टेशन के तहत कार्रवाई करते हुए एक ट्रक, एक टिप्पर और तीन ट्रैक्टरों को मौके पर जब्त किया गया।