{"_id":"6adfb68192729c8a43077bbc","slug":"srinagar-pathan-pathers-won-t20-cricket-league-baramulla-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1048501-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पठान पैंथर्स लोलाब ने जीता किलो नॉर्थ कश्मीर टी-20 लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पठान पैंथर्स लोलाब ने जीता किलो नॉर्थ कश्मीर टी-20 लीग का खिताब
विज्ञापन
कुपवाड़ा के लोलाब में किलो क्रिकेट लीग। स्रोत आयोजक
बारामुला। पठान पैंथर्स लोलाब ने सोमवार को चांडीगाम क्रिकेट ग्राउंड, लोलाब में खेले गए रोमांचक फाइनल में सोपोर इलेवन को चार रन से हराकर किलो नॉर्थ कश्मीर टी-20 प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पठान पैंथर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। जवाब में सोपोर इलेवन ने आखिरी ओवरों तक मुकाबले को जिंदा रखा और जोरदार संघर्ष किया लेकिन सात विकेट पर 170 रन ही बना सकी और लक्ष्य से चार रन पीछे रह गई। फाइनल में निर्णायक प्रदर्शन के लिए पठान पैंथर्स के मोहम्मद उमर खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए उनके ही साथी शेख जुनैद को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
टूर्नामेंट का आयोजन सेना के सहयोग से किया गया था। लीग के सफल समापन से लोलाब और आसपास के इलाकों के लोगों में भारी खुशी है। लोगों ने सेना के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संवाद