फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haj Yatra 2023: श्रीनगर से 630 हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना, देखें तस्वीरें

Wed, 07 Jun 2023 01:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

श्रीनगर हवाई अड्डे से आज हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। पहले जत्थे में 630 यात्री शामिल रहे।

विज्ञापन
Haj yatra 2023: First batch of 630 Haj pilgrims leave for Saudi Arabia from Srinagar jammu kashmir
Haj Yatra 2023 - फोटो : बासित जरगर

मुसलमान की सबसे पवित्र यात्रा की शुरुआत बुधवार से हो गई है। श्रीनगर हवाई अड्डे से आज हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। पहले जत्थे में 630 यात्री शामिल रहे।

Haj yatra 2023: First batch of 630 Haj pilgrims leave for Saudi Arabia from Srinagar jammu kashmir
Haj Yatra 2023 - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इनमें यात्री और उनके परिजन दिखे। परिजनों ने खुशी के साथ उन्हें इस पवित्र यात्रा पर रवाना किया।  

Haj yatra 2023: First batch of 630 Haj pilgrims leave for Saudi Arabia from Srinagar jammu kashmir
Haj Yatra 2023 - फोटो : बासित जरगर
हज यात्रा पर निकलने से पहले एक यात्री ने बताया कि ये यात्रा हर मुसलमान के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए वह कई सालों से तैयारी करते हैं। आज उन्हें यह मौका मिला है जो अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haj yatra 2023: First batch of 630 Haj pilgrims leave for Saudi Arabia from Srinagar jammu kashmir
Haj Yatra 2023 - फोटो : बासित जरगर

हज यात्रियों के सुचारू आवागमन के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था और तैयारी की गई थीं। सभी तीर्थयात्रियों को चेक-इन औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए बेमिना के हज हाउस में रिपोर्ट करना होता है। बोर्डिंग कार्ड हज हाउस में जारी किए गए और इसके लिए विशेष काउंटर खोला गया।

विज्ञापन
Haj yatra 2023: First batch of 630 Haj pilgrims leave for Saudi Arabia from Srinagar jammu kashmir
Haj Yatra 2023 - फोटो : बासित जरगर

इस वर्ष जम्मू कश्मीर के लगभग 12,000 लोग 2023 की बहुप्रतीक्षित हज यात्रा की उत्सुकता से तैयारी कर रहे हैं। हवाई अड्डे से इस साल के हज संचालन में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो उड़ानें दैनिक प्रस्थान करेंगी। इस महीने के अंत में दैनिक उड़ानों की संख्या बढ़कर तीन हो सकती है। तीर्थयात्रियों के लिए वापसी की यात्रा 17 जुलाई को शुरू हो सकती है। 

जम्मू-कश्मीर हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अब्दुल सलाम मीर ने कहा कि हज-2023 तीर्थयात्रियों की पहली उड़ान बुधवार को रवाना हुई, जबकि आखिरी उड़ान 22 जून को रवाना होगी। उन्होंने कहा कि मक्का में तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed