Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Suspected drug peddler's property attached in Anantnag

अनंतनाग: नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आठ दुकानें और मकान समेत 4.17 करोड़ की संपत्ति अटैच

Sun, 22 Nov 2026 01:45 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क अनंतनाग
अमर उजाला, नेटवर्क अनंतनाग Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 22 Nov 2026 01:45 PM IST
सार

अनंतनाग पुलिस ने ड्रग तस्कर इश्फाक अहमद मीर की करीब 4.17 करोड़ की अचल संपत्ति अटैच की है जिसमें एक मकान, आठ दुकानें, पांच कमरे और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Suspected drug peddler's property attached in Anantnag
अनंतनाग पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्कर की करीब 4.17 करोड़ की अचल संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसने और तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के अभियान के तहत की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी इश्फाक अहमद मीर की संपत्ति अटैच की गई है। आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में शामिल रहा है। कार्रवाई के तहत एक रिहायशी मकान, आठ दुकानें, पांच कमरे, एक फायर सर्विस शेड, एक शौचालय और दो वॉशरूम को अटैच किया गया है। इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.17 करोड़ बताई गई है।

यह कार्रवाई नशा तस्करी से जुड़े अवैध कारोबार की कमाई और उससे बनाए गए संपत्ति नेटवर्क की पहचान कर कानून के तहत कार्रवाई करने के प्रयासों का हिस्सा है। अनंतनाग पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed