फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Cloudburst: इन तकनीक और उपकरणों के जरिए की जा रही लापता लोगों की तलाश, बाल-बाल बचा भाजपा नेता का परिवार

Sat, 09 Jul 2022 06:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
amarnath cloudburst search of missing people done through these technology and equipment family of telangana bjp mla saved
अमरनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

रेस्क्यू ऑपरेशन में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियों के साथ सेना की इन्फैंट्री बटालियन की क्विक रिएक्शन टीमों को भी उतारा गया है। राष्ट्रीय राइफल सेक्टर की अतिरिक्त कंपनी और स्पेशल फोर्सेस की टीम के पास अत्याधुनिक उपकरण हैं, जो लापता लोगों की तलाश में मदद कर रहे हैं। उधर, तेलंगाना से भाजपा के विधायक टी राजा सिंह परिवार के साथ बाल-बाल बच गए। 

amarnath cloudburst search of missing people done through these technology and equipment family of telangana bjp mla saved
अमरनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

सिंह ने बताया कि वे परिवार के साथ हेलिकॉप्टर में अमरनाथ पहुंचे थे। मौसम खराब होते देख उन्होंने पोनी से आगे बढ़ने का फैसला किया। गुफा के बाहर उन्होंने बारिश के बाद पानी की बड़ी जलधारा देखी। तेज बहाव में इसके साथ कई टेंट बह गए। 

amarnath cloudburst search of missing people done through these technology and equipment family of telangana bjp mla saved
अमरनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर, नाइट विजन उपकरणों के अलावा थ्रू वॉल रडार समेत रेस्क्यू डॉग स्क्वायड को भी अमरनाथ गुफा के पास खोज अभियान में लगाया गया है। मौसम की चुनौती के बावजूद शुक्रवार रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन को जारी रखा गया। थर्मल इमेजर मलबे में दबे लोगों का पता लगाने में मददगार साबित हो रहे हैं। हालांकि बड़ी चट्टानों और पत्थरों के बीच लापता लोगों की तलाश बेहद चुनौतीपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath cloudburst search of missing people done through these technology and equipment family of telangana bjp mla saved
अमरनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

अभियान में सेना, बीएसएफ प्रशासन के हेलिकॉप्टर उतारे
शनिवार सुबह से ही सेना और बीएसएफ के हेलिकॉप्टर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। सेना के हेलिकॉप्टर से घायलों को नीलग्रार तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, बीएसएफ एयर विंग के एमआई-17 हेलिकॉप्टर को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में उतारा गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) बचाव अभियान में लगाए हैं। 

विज्ञापन
amarnath cloudburst search of missing people done through these technology and equipment family of telangana bjp mla saved
अमरनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

मलबा हटने पर ही पता चलेगी मृतकों की संख्या : एडीजीपी
अमरनाथ हादसा स्थल पर शनिवार को पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मलबे को साफ किया जा रहा है। मलबा हटने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों के खतरे को देखते हुए इस बार सभी यात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड दिए गए हैं। इससे जुड़ा डाटा भी देखा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed