अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद भी आधार शिविरों में टिके बाबा बर्फानी के भक्तों का हौसला डिगा नहीं है। हालांकि हादसे की विभीषिका ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। इसके बावजूद उनका भरोसा कायम है। वे कहते हैं कि बाबा ने इतनी दूर बुलाया है तो अब दर्शन भी करवाएंगे।
2 of 5
अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में फंसे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पुणे से आए गणेश ने कहा कि हादसे ने उन्हें हिला कर रख दिया है परंतु भरोसा है बाबा सब ठीक करेंगे। कोई भी हादसा हमारा मनोबल कमजोर नहीं कर सकता। हम दर्शन करने आए हैं और बाबा के दर्शन करके ही जाएंगे।
3 of 5
अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में फंसे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भंडारा लगाने वाली टीम के सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि हादसे से कुछ समय पहले ही मैं गुफा से नीचे आया था। हादसे के बाद से मन काफी दुखी है। भोलेनाथ मृतकों की आत्मा को शांति दे। नोएडा से आए रितेश का कहा है कि हमें भोले बाबा ने बुलाया है। उनके दर पर माथा टेके बिना वापस नहीं लौटेंगे। सुरक्षा बल और सरकारी मशीनरी घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं और खराब हुए रास्ते को ठीक कर रहे हैं।
4 of 5
अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में फंसे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बलों ने सभी को सुरक्षित पहुंचाया
ओडिशा से आए सुरेंद्र बताते हैं कि हादसे से एक मिनट पहले ही मैं वहां से निकला था। इसलिए मेरी जान बच गई। घटनास्थल पर काफी भगदड़ मची थी। मां-बाप से जुदा हुई एक बच्ची रो रही थी। सुरक्षा बलों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाकी घायलों को भी आगे के टेंटों में सुरक्षित लाया गया।
5 of 5
अमरनाथ यात्रा में फंसे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
16 की मौत और 40 से 50 लोग लापता
बता दें कि इस हादसे में अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।