फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K political news, Gupkar alliance meeting postponed

जम्मू-कश्मीर: गुपकार गठबंधन की बैठक टलने से खड़े हुए कई सवाल, चल रहा है सियासी मंथन

Tue, 29 Jun 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 02:53 PM IST
सार

पीएम के साथ सर्वदलीय बैठक के बाद गुपकार गठबंधन की पहली प्रस्तावित बैठक पर सबकी नजरें टिकी थीं। लेकिन बैठक के स्थगित होने पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
J&K political news, Gupkar alliance meeting postponed
महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला व अन्य दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष व गुपकार गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की व्यस्तता के चलते मंगलवार को सुबह 11 बजे नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के श्रीनगर स्थित आवास में होने वाली गुपकार गठबंधन की प्रस्तावित बैठक टल गई है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक में गुपकार गठबंधन के दो प्रमुख दलों नेकां व पीडीपी के नेताओं के बयानों व पक्ष में विरोधावास दिखा था। श्रीनगर लौटने के बाद पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अपने करीबी पीडीपी नेताओं से भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


इसी वजह से जम्मू केे पीडीपी नेताओं को भी महबूूबा की तरफ से कुछ दिन बाद श्रीनगर आने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान से भी बातचीत शुरू करने की केंद्र सरकार से अपील की थी। जबकि नेकां के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने इसे महबूबा मुफ्ती की निजी राय बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed