फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में इस बार लंबा हो सकता है मानसून, बढ़ने लगी ठंडक

Fri, 24 Sep 2021 03:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 24 Sep 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon may be longer in the state this time, the cold has started increasing
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अभी भी मानसून सक्रिय है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट बदली है। लगातार पिछले दो दिनों से कई इलाकों में बारिश हो रही है जिससे पारे में गिरावट आई है। अधिकांश जिलों में रात्रि में ठंडक का अहसास बढ़ा है। जम्मू में गुरुवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई थी। दोपहर को अचानक काली घटाएं छाने के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ देर के लिए हुई बारिश से पारे में गिरावट आई है। वहीं शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर में ठंया मौसम बना रहा। बता दें कि मौसम के बदले मिजाज के बीच जम्मू कश्मीर में मानसून के सामान्य अवधि से बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में सामान्य मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। इस बार अगस्त में मानसून कमजोर रहा और सितंबर में आकर फिर सक्रिय हो गया है। जम्मू संभाग के जम्मू, उधमपुर, कठुआ, रियासी आदि जिलों में निरंतर बारिश हो रही है। बारिश ने अधिकांश जिलों में रात्रि में ठंडक का अहसास शुरू कर दिया है।

Jammu and Kashmir: Monsoon may be longer in the state this time, the cold has started increasing
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में 5.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 30.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि उमस से अधिक राहत नहीं मिल पाई है।

Jammu and Kashmir: Monsoon may be longer in the state this time, the cold has started increasing
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 87 दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 27.2, बटोत में 25.3 और भद्रवाह में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 50.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 28.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon may be longer in the state this time, the cold has started increasing
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के कई जिलों में भी बारिश से तापमान गिरा है। पहलगाम में 15.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में हल्की बारिश के साथ दिन का तापमान 25.5 और गुलमर्ग में 2.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon may be longer in the state this time, the cold has started increasing
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर

लेह में दिन का तापमान 19.8 और कारगिल में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- महबूबा बोली: भारत सरकार के फरमानों का नहीं कोई अंत, जानबूझकर सरकारी कर्मचारियों को किया जा रहा बर्खास्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed