{"_id":"614d7aeb8ebc3e09e4119389","slug":"mehbooba-said-there-is-no-end-to-the-decrees-of-the-government-of-india-government-employees-are-being-sacked-deliberately","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा बोली: भारत सरकार के फरमानों का नहीं कोई अंत, जानबूझकर सरकारी कर्मचारियों को किया जा रहा बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा बोली: भारत सरकार के फरमानों का नहीं कोई अंत, जानबूझकर सरकारी कर्मचारियों को किया जा रहा बर्खास्त
Fri, 24 Sep 2021 12:44 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:44 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को फिर एक बार केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जानबूझकर सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा रहा है। सरकार केवल रोजगार देने के झूठे दावे कर रही है पर असल में ऐसा कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को फिर एक बार केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार के फरमानों का कोई भी अंत नहीं है।
विज्ञापन
रोजगार पैदा करने के लिए भारत सरकार के लंबे दावों के विपरीत वे जानबूझकर सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहे हैं। जबकि वह जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी नौकरियों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार कहती हैं कि जम्मू-कश्मीर में सब ठीक है और वहीं दूसरी तरफ सरकार कश्मीरियों के पीछे पड़ी हुई है। महबूबा का कहना है कि आतंकियों के साथ संबंध कश्मीरियों को बेदखल करने और अपमानित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक नया बहाना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एसएसपी-एसपी रैंक के 13 अफसर बदले, तबादला सूची में तीन आईपीएस
बता दें कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने छह कर्मचारियों को आतंकियों के साथ संबंध रखने और ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम करने के लिए बर्खास्त कर दिया था। प्रशासन के इसी कदम पर महबूबा मुफ्ती ने रोष व्यक्त करते हुए यह ट्वीट किया है।
प्रदेश सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इसी संबंध में कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर सरकार ने आदेश भी जारी किया था जिसमें देशद्रोहियों का समर्थन करने पर सरकारी कर्मचारियों की नौकरी जाने की बात कही गई थी।