वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी के मामले भी सामने आए। कुछ जगह तो गुंडागर्दी की हदें भी पार हुई। अजमेर में शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं प्रेमी जोड़ों से उठक-बैठक लगवाई। इस दौरान हाथापाई भी की गई।
छिपते-छिपाते मिलते नजर आए प्रेमी जोड़े
2 of 5
valentines day 2018
- फोटो : Amar Ujala
शिवसेना हिंदुस्तान ने वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दे रखी थी कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती निपटेंगे। आज सुबह से ही कार्यकर्ताओं की टोलियां पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमती नजर आई। इस धमकी को देखते हुए प्रेमी जोड़े छिपते-छिपाते मिलते नजर आए।
हाथों में डंडे लेकर प्रेमी प्रेमिकाओं को ढूंढ रहे थे
प्रेमी—प्रेमिकाओं को ढूंढने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान की टीम डंडे लेकर घूमती रही। अजमेर के आनासागर चौपाटी व पुष्कर रोड़ स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर कुछ युगल बैठे नजर आए। टीम ने इनसे बदसलूकी की। उनकी इस हरकत का विरोध भी हुआ, लेकिन बदमाशों के सामने धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक से जबरन उठक-बैठक लगवाई और हिदायत देकर छोड़ा।
संगठन ने पहले ही दे दी थी चेतावनी
4 of 5
valentines day 2018
- फोटो : Amar Ujala
इस संगठन ने पहले ही वेलेंटाइन-डे को लेकर चेतावनी भी दे दी थी कि यदि कोई प्रेमी जोड़ा वेलेंटाइन-डे मनाता हुआ दिखाई दिया तो उसका जबरन विवाह करा दिया जाएगा। इस संगठन में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी जिन्होनें एक युवती से काफी बदसलूकी की और माफी मांगे जाने के बावजूद भी उससे उठक बैठक लगवाने पर अड़ी रही।
पुलिस ने फिर भी नहीं समझी जिम्मेदारी
5 of 5
valentines day 2018
- फोटो : Amar Ujala
इतना सब होने के बाद भी पुलिस मौन दर्शक बनी रही। चेतावनी के बाद भी इस तरह की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम रही।