फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी: प्रेमी जोड़ों से कान पकड़वाकर लगवाई उठक-बैठक, हाथापाई भी

Wed, 14 Feb 2018 06:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
valentines day couples beaten up and punished by anti valentines organisation
valentines day 2018 - फोटो : Amar Ujala

वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी के मामले भी सामने आए। कुछ जगह तो गुंडागर्दी की हदें भी पार हुई। अजमेर में शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं प्रेमी जोड़ों से उठक-बैठक लगवाई। इस दौरान हाथापाई भी की गई। 

छिपते-छिपाते मिलते नजर आए प्रेमी जोड़े

valentines day couples beaten up and punished by anti valentines organisation
valentines day 2018 - फोटो : Amar Ujala

शिवसेना हिंदुस्तान ने वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दे रखी थी कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती निपटेंगे। आज सुबह से ही कार्यकर्ताओं की टोलियां पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमती नजर आई। इस धमकी को देखते हुए प्रेमी जोड़े छिपते-छिपाते मिलते नजर आए। 

हाथों में डंडे लेकर प्रेमी प्रेमिकाओं को ढूंढ रहे थे

valentines day couples beaten up and punished by anti valentines organisation
valentines day 2018
प्रेमी—प्रेमिकाओं को ढूंढने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान की टीम डंडे लेकर घूमती रही। अजमेर के  आनासागर चौपाटी व पुष्कर रोड़ स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर कुछ युगल बैठे नजर आए। टीम ने इनसे बदसलूकी की। उनकी इस हरकत का विरोध भी हुआ, लेकिन बदमाशों के सामने धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक से जबरन उठक-बैठक लगवाई और हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने पहले ही दे दी थी चेतावनी

valentines day couples beaten up and punished by anti valentines organisation
valentines day 2018 - फोटो : Amar Ujala
इस संगठन ने पहले ही वेलेंटाइन-डे को लेकर चेतावनी भी दे दी थी कि यदि कोई प्रेमी जोड़ा वेलेंटाइन-डे मनाता हुआ दिखाई दिया तो उसका जबरन विवाह करा दिया जाएगा। इस संगठन में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी जिन्होनें एक युवती से काफी बदसलूकी की और माफी मांगे जाने के बावजूद भी उससे उठक बैठक लगवाने पर अड़ी रही। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने फिर भी नहीं समझी जिम्मेदारी

valentines day couples beaten up and punished by anti valentines organisation
valentines day 2018 - फोटो : Amar Ujala
इतना सब होने के बाद भी पुलिस मौन दर्शक बनी रही। चेतावनी के बाद भी इस तरह की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम रही। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed