फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटन दबाकर पीएम ने किया देश के सबसे बड़े हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन

Tue, 29 Aug 2017 04:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
salient features of chambal hanging bridge of kota with some beautiful pictures
चंबल नदी पर बना विशाल हैंगिंग ब्रिज - फोटो : amar ujala
ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर की सड़क पर कोटा में चंबल नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट दबाकर उदयपुर से किया। मोदी की सभा और हैंगिंग ब्रिज के उद्घाटन की लाईव तस्वीरें कोटा में भी दिखाई गई। अपने शहर को इतनी बड़ी सौगात मिलने की खुशी में लोगों का भारी ​हुजूम आज हैंगिंग ब्रिज पर जमा हो गया जहां बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने उदयपुर से सीधा प्रसारण देखा। 

 

48 मजदूरों की गई थी जान,पूरा होने में लगे 10 साल

salient features of chambal hanging bridge of kota with some beautiful pictures
फाइल फोटो
साल 2007 से चम्बल नदी पर इस ब्रिज का निर्माण शुरु किया गया,साल 2009 में ब्रिज के दूसरी ओर निर्माधीन पिल्लर गिरने से 48 मजदूरों की  मौत गई थी। उसके बाद निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था लेकिन पिछले दो सालों में कार्य तेजी से हुआ और अब 213.58 करोड़ की लागत का यह ब्रिज बनकर तैयार है। ब्रिज की सड़क के नीचे डेक बना है। इसके भीतर 2.5 मीटर चैड़ा ऊंचा सुरंगनुमा होलो सेक्शन है जिसमें एक हाथी घूम सकता है।
 

ब्रिज पर वजन बढ़ते ही बज उठेगा सायरन

salient features of chambal hanging bridge of kota with some beautiful pictures
कोटा हैंगिंग ब्रिज पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
इस ब्रिज पर इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम लगेगा। ये ब्रिज पर ट्रैफिक लोड बढ़ने, भारी बारिश, हवा, तूफान, चक्रवात, भूकंप आदि किसी प्राकृतिक आपदा पर कंट्रोल रूम को सूचना देगा। ट्रैफिक डायवर्ट करने अथवा रोकने का निर्णय कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी लेगा। देश में अभी नैनी ब्रिज पर ही ऐसी व्यवस्था है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

और ऐसे काम करेगी केबल

salient features of chambal hanging bridge of kota with some beautiful pictures
कोटा हैंगिंग ब्रिज पर लोड टेस्ट करते ट्रक - फोटो : amar ujala
केबल के भीतर स्ट्रैंड का बंच है, जो एचडीपीई पाइप के अंदर होते हैं। ये एयरो डायनामिक है ताकि तेज हवा का कोई असर ना हो। इसकी उम्र 50 साल है। जापान में बने ये स्ट्रैंड 15.7 एमएम मोटे हैं। इसकी स्ट्रैंथ 1860 मेगा पास्कल है। केबल की न्यूनतम लंबाई 41 मीटर और अधिकतम लंबाई 179 मीटर है। केबल 2 से 300 एमएम मोटी है।
 
विज्ञापन

80 मीटर ऊंचा है पायलॉन

salient features of chambal hanging bridge of kota with some beautiful pictures
कोटा हैंगिंग ब्रिज - फोटो : amar ujala
जिस पायलॉन पर केबल कसी हुई हैं वो डेक के ऊपर 80-80 मीटर ऊंचा है। इसे भी विशेष तकनीक से बनाया गया है। इसमें 33 मीटर तक कांक्रीट का स्ट्रक्चर है और उसके ऊपर स्टील कांक्रीट के बॉक्स का कंपोजिट स्ट्रक्चर है। प्रत्येक में 20-20 बॉक्स लगे हुए हैं। हर एक बॉक्स से दो केबल निकलती है। एक केबल लिटरल स्पॉन की तरफ और दूसरी मेन स्पॉन की तरफ। 1860 मेगापास्कल है नदी के ऊपर झूलते हिस्से को संभालने वाले केबल की स्ट्रेंथ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed