फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां 20 मिनट रुककर पीएम ने जानी मेवाड़ के इतिहास की गौरव गाथा

Tue, 29 Aug 2017 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
pm modi visits maharana pratap gaurav kendra in udaipur
57 फीट उंची महाराण प्रताप की प्रतिमा - फोटो : amar ujala
आज मेवाड़ की धरती से समूचे राजस्थान को हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का तोहफा देने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उदयपुर पहुंचे हैं। पीएम आज झीलों की नगरी में 15 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अंत में प्रताप गौरव केंद्र का अवलोकन किया। पीएम ने आज उदयपुर आने से पहले ट्वीट के जरिए प्रताप गौरव केंद्र जाने के बारे में लिखा था। 

100 करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट

pm modi visits maharana pratap gaurav kendra in udaipur
प्रताप गौरव केंद्र का हवाई नजारा
पिछले साल 'झीलों की नगरी' उदयपुर में प्रताप गौरव केंद्र का उद्घाटन किया गया था। प्रताप गौरव केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने किया था। 100 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में अब तक 40 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। 

यहां मेवाड़ के इतिहास से जुड़ी हर चीज की प्रतिमा

pm modi visits maharana pratap gaurav kendra in udaipur
मेवाड़ के इतिहास की गौरवगाथा कहती ये मूर्तियां
प्रताप गौरव केंद्र में मेवाड़ के ऐतिहासिक इतिहास को आकृतियों और प्रतिमाओं के जरिए संजोया गया है। लगभग 20 एकड़ में फैली इस जगह का चप्पा चप्पा मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास की गाथा कहता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चीजें हैं खास

pm modi visits maharana pratap gaurav kendra in udaipur
मीरा की प्रतिमा
प्रताप गौरव केंद्र में मेवाड़ और राजस्थान के शूरवीर महाराणा प्रताप से जुड़ी करीब 60 पेंटिग्स और कलाकृतियां मौजूद है। इसके अलावा यहां भारत माता मंदिर,भारत दर्शन दीर्घा,महाराणा प्रताप आर्ट गैलेरी,पानी का खूबसूरत तालाब,क्लॉक रूम हैं। 
विज्ञापन

57 फीट उंची है महाराणा प्रताप की प्रतिमा

pm modi visits maharana pratap gaurav kendra in udaipur
महाराणा प्रताप की 57 फीट उंची प्रतिमा - फोटो : amar ujala
अरावली के बेहद खूबसूरत पहाड़ों के बीच स्थित महाराणा प्रताप गौरव केंद्र में मेवाड़ के शूरवीर योद्धा महाराणा प्रताप की 57 फीट उंची प्रतिमा मौजूद है जो यहां की सबसे ज्यादा शान बढ़ाती है। पीएम मोदी के गौरव केंद्र पहुंचने के बाद 
 पीएम भी इस मूर्ति को देखकर काफी अभिभूत हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed