राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट के पेपर आउट होने की अफवाह खूब फैल रही है। कल से ही सोशल मीडिया पर पेपर कथित तौर पर वायरल हो रहे हैं।
खोदा पहाड़ निकला चूहा
रीट-2017 का पेपर वायरल होने की खबरों पर उस समय विराम लग गया जब खुद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विशेषाधिकारी प्रिया भार्गव ने इन सब बातों से पर्दा उठाया और आधिकारिक पुष्टि की।
2011 का पेपर कर हुआ 'आउट'
दरअसल, जो पेपर सोशल मीडिया पर आउट हुआ था वो साल 2011 में आयोजित हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र था। प्रिया भार्गव ने बताया की किसी ने साल 2011 का पेपर वॉट्सएप पर वायरल किया जिसे लोगों ने आज हो रही परीक्षा का पेपर बताकर लीक होने की अफवाह फैला दी।
यहां धरा गया 'मुन्नाभाई'
पेपर आउट होने अफवाहों के बीच आज अलवर जिले के बहरोड में एक छात्र ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकड़ा गया। बहरोड के पीजी कॉलेज में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक छात्र को मोबाइल और ब्लूटूथ के साथ टिपाई करते हुए पकड़ा जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
परीक्षा के दौरान महिला पर गिरी ईंट फिर भी दिया एग्जाम
जयपुर के मुरलीपुरा में आज रीट की परीक्षा दे रही महिला अभ्यथी के सिर पर ईंट गिर गर्ई जिससे उसके सिर में चोट आ गई। महिला को परीक्षा केंद्र पर ही तुरंत उपचार दिया गया जिसके बाद महिला ने भी हिम्मत दिखाते हुए परीक्षा देना जारी रखा।