फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Surprise raids conducted in prison barracks mobile phones found with four inmates

Rajasthan: जेल की बैरकों में अचानक छापेमारी, चार कैदियों के पास मिले मोबाइल; पैरोल वाला बंदी भी नहीं लौटा

Mon, 24 Aug 2026 04:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

जयपुर सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान चार बंदियों से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए। वहीं, एक दिन की पैरोल पर गया कैदी निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटा। लालकोठी थाना पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Rajasthan: Surprise raids conducted in prison barracks mobile phones found with four inmates
जयपुर सेंट्रल जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो मामले सामने आए हैं। जेल प्रशासन की टीम ने अचानक तलाशी अभियान के दौरान चार बंदियों के पास से चालू हालत में मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए। वहीं, एक दिन की पैरोल पर बाहर गया कैदी निर्धारित समय पर जेल वापस नहीं लौटा। दोनों मामलों में लालकोठी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बैरकों में तलाशी के दौरान चार मोबाइल बरामद
22 अगस्त को जेल प्रशासन की टीम ने सेंट्रल जेल की विभिन्न बैरकों में अचानक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान चार बंदियों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए। बैरक नंबर एक में बंद कैदी जुबेर पठान के पास से मोबाइल फोन मिला। बैरक नंबर तीन में बंदी नैमिऊद्दीन के पास से भी मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसी तरह बैरक नंबर पांच में बंद कैदी विकास और कैदी योगराज सिंह के पास से अलग-अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए।

विज्ञापन


पढ़ें: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
जेल परिसर में मोबाइल फोन मिलने के मामले में जेल प्रहरी अनिल कुमार ने लालकोठी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुमेर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस जब्त मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जेल परिसर से इन मोबाइल फोनों के जरिए किन-किन लोगों से संपर्क किया गया था।

एक दिन की पैरोल पर गया कैदी नहीं लौटा
दूसरा मामला पैरोल पर बाहर गए बंदी के फरार होने का है। जयपुर सेंट्रल जेल से एक दिन की पैरोल पर बाहर गया बंदी शोभित जोशी निर्धारित समय बीतने के बाद भी वापस जेल नहीं लौटा। उसके तय समय पर आत्मसमर्पण नहीं करने पर जेल प्रशासन को उसके फरार होने की जानकारी मिली। जेल प्रहरी महेंद्र सिंह की शिकायत पर लालकोठी थाने में शोभित जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की विशेष टीमें फरार कैदी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed