फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरकार यहां से मिट गया वो दर्पण जिसमें खिलजी ने देखा था पद्मिनी का अक्स

Sun, 11 Feb 2018 12:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
padmaavat now padmini the controversial text will be erased from the books
padmini mahal
रानी पद्मिनी और अल्लाद्दीन खिलजी के इतिहास के विवादित दर्पण पर हमेशा के लिए पर्दा डाल देने की सरकार ने तैयारी कर ली है।  फिल्म पद्मावत को लेकर सेंसर बोर्ड द्वारा चलाई गई कैंची के बाद अब इतिहास के पन्नों से भी वो सब कुछ हटा दिया गया है जिसके बारे में ना तो कोई तथ्य थे और ना ही कोई सच। 

 

किताबों से हटेगा ये विवादित अंश

padmaavat now padmini the controversial text will be erased from the books
padmaavat
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्कूलों के पाठ्यक्रम से रानी पद्मिनी और अल्लाउद्दीन खिलजी वाला विवादित अंश हटाने जा रहा है। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने अल्लाउद्दीन खिलजी द्वारा रानी पद्मिनी को कांच में देखने वाले अंश को हटाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड ने अपने से संबधित सभी स्कूलों को कक्षा 10 की सामाजिक ज्ञान की किताब से इस अंश को हटाने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 
 

चित्तौड़ में पहले ही डाल दिया गया है पर्दा

padmaavat now padmini the controversial text will be erased from the books
पद्मिनी महल पर लिखा शिलालेख - फोटो : अमर उजाला
चित्तौड़गढ़ जिले में तो जबसे फिल्म पद्मावत को लेकर विवाद गहराया तब से ही यहां पर्यटकों को यहां के इतिहास के बारे में बताने वाली पट्टिका पर भी कपड़ा डाल दिया गया है जो कि आज भी यथावत जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहासकार भी नहीं मानते इन बातों को

padmaavat now padmini the controversial text will be erased from the books
पद्मावती - फोटो : SELF
हालांकि इससे पहले भी इस अंश को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं और देशभर के इतिहासकार इसे महज एक मनगढ़ंत किस्सा बताते आए हैं। वैसे भी रानी पद्मिनी और अल्लाउद्दीन खिलजी का जिक्र मलिक मोहम्मद जायसी की किताब 'पद्मावत' में ही किया गया है जो पूरी तरह से कल्पना पर आधारित है। 
विज्ञापन

फिल्म को लेकर जारी है विवाद 

padmaavat now padmini the controversial text will be erased from the books
Padmaavat
गौरतलब है कि फिल्म को लेकर पहले से ही विवाद राजस्थान के साथ साथ अन्य 4 राज्यों में भी जारी है और इसी कारण फिल्म यहां रिलीज नहीं की जा सकी है। किताबों से भी अब विवादित अंश हटाए जाने के सरकार के इस फैसले खासतौर पर राजपूत समाज काफी खुश हो सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed