{"_id":"6a8c1762804e3ae8cd0714f6","slug":"weather-rajasthan-rains-delhi-flights-diverted-jaipur-weather-update-august-26-news-in-hindi-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बारिश का दौर जारी: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बारिश का दौर जारी: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल
Mon, 24 Aug 2026 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:35 PM IST
सार
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कई जिलों में बारिश से जलभराव हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खराब मौसम के कारण 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गईं हैं। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सोमवार सुबह सवाई माधोपुर, अलवर और धौलपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का असर सामान्य जनजीवन पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में सोमवार को मौसम खराब रहने का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। खराब मौसम के कारण 12 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। इन फ्लाइट में सवार यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली का मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढे़ं: ल की घंटी बजते ही शुरू होगा बदलाव, 3.18 लाख बच्चों के लिए पाली में बना नया शिक्षा मॉडल; जानें
विज्ञापन
मानसून ट्रफ और मौसमी प्रणाली की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र फिलहाल उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, निजामाबाद और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 24 से 26 अगस्त के बीच बारिश होने की संभावना है। कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है। सीमावर्ती इलाकों में इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
संभागवार बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 25 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
- 26 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
- 27 अगस्त को भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
- 28 और 29 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।