फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' से जुड़े एक सनसनीखेज मामले से सुर्खियों में आया नाहरगढ़ फोर्ट, बॉलीवुड की रहा है पसंद

Fri, 24 Nov 2017 03:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
rajathan jaipur due to padmavati row nahargarh fort again in media headline
फाइल फोटो।
'पद्मावती' फिल्म का विरोध किसी के लिए जानलेवा साबित होगा, यह शायद किसी ने सोचा नहीं था। आज जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में चट्टानों पर इस फिल्म के विरोध में कोयले से टिप्पणियां लिखी मिलीं और किले की दीवार पर लटका हुआ शव। इसके बाद यह फोर्ट एक बार फिर से सुर्खियों में है। पर्यटकों के ​साथ बॉलीवुड का भी यह पसंदीदा फोर्ट रहा है।​ मिस्टर परफेक्शिनिस्ट आमिर खान से लेकर युवा दिलों की ​धड़कन सुशांत सिंह राजपूत तक यहां शूटिंग कर चुके हैं।

किले को देखने जयपुर आते हैं हजारों पर्यटक

rajathan jaipur due to padmavati row nahargarh fort again in media headline
किले का सबसे मनमोहक हिस्सा माधवेंद्र भवन - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार राजा जयसिंह ने इस किले का निर्माण 1734 में कराया था। बताया जाता है कि ​पूर्व में इस किले का नाम सुदर्शनगढ़ था जिसे बाद में परिवर्तित कर एक सैनिक के नाम पर नाहरगढ़ रखा गया। इस किले में रानियों व राजा के लिए 10 से अधिक कमरों का निर्माण किया गया था।

रंग दे बसंती से लेकर शुद्ध देसी रोमांस तक

rajathan jaipur due to padmavati row nahargarh fort again in media headline
फाइल फोटो।
नाहरगढ़ फोर्ट हमेशा से बॉलीवुड की पसंद रहा है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' का काफी हिस्सा यहां फिल्माया गया है। इसके अतिरिक्त 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत भी यहां शूटिंग कर चुके है। अरावली की पहाड़ियों पर स्थित यह किला जमीन से करीब 700 फीट उचाई पर स्थित है। इसकी लोकेशन भी बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीक ही हुई थी भंसाली के साथ मारपीट

rajathan jaipur due to padmavati row nahargarh fort again in media headline
कोई रानी नाराज नहीं हो इसलिए बनवाएं नौ महल - फोटो : File
सड़क मार्ग से नाहरगढ़ फोर्ट तक पहुंचने से पूर्व जयगढ़ फोर्ट आता है। गौरतलब है कि जयगढ़ फोर्ट भी कई फिल्मों की शूटिंग का गवाह रहा है। जिस पद्मावती​ फिल्म को लेकर विवाद गहराया हुआ है उसकी कुछ शूटिंग भी यहां हुई थी। इसी दौरान संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी यहां हुई थी। 
विज्ञापन

कई कहानियां है प्रचालित

rajathan jaipur due to padmavati row nahargarh fort again in media headline
खिड़की के रास्ते आ जाते है बादल - फोटो : File
​जिस नाहरगढ़ फोर्ट में आज एक युवक ने आत्महत्या की है वह फोर्ट भूतों की कई कहानियों को लेकर भी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में रहता है। फोर्ट के नीचे रहने वाले लोग बताते है इस ​फोर्ट में रात्रि में ठहरना काफी खतरनाक माना जाता है। इससे पूर्व भी यहां कई अनहोनी घटनाएं हो चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed