{"_id":"5a4b47734f1c1b9b518b4881","slug":"rajasthan-pepole-reached-jaipur-nagar-nigam-and-protest-in-a-unique-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच जा रहे लोगों पर डंडे फटकारे तो लोटा लेकर पहुंच गए निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच जा रहे लोगों पर डंडे फटकारे तो लोटा लेकर पहुंच गए निगम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 Jan 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
विरोध करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में आज सुबह एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां खुले में शौच मुक्त भारत अभियान का विरोध दर्ज करवाते नजर आए। कांग्रेसी पार्षद आम लोगों के साथ आए और जयपुर नगर निगम परिसर में आकर बैठ गए।
परिसर में मच गया हंगामा
पार्षदों के साथ विरोध करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने हाथ में बोतल और पानी के लोटे थें। निगम परिसर में वे शौच करने की स्थिति में बैठ गए। इसे देखकर वहां हंगामा भी मच गया।
न बजट मिला न शौचालय बने
निगम पहुंच गए लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी पार्षद और लोगों का आरोप है कि जयपुर नगर निगम ने पर्याप्त संख्या में शौचालय नहीं बनावाए। यहां तक की बजट भी जारी नहीं किया। ऐसे में लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डंडे बरसा रहे हैं लोगों पर
महिलाएं भी पहुंची निगम
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी पार्षद धर्मसिंह सिंधानिया ने आरोप लगाया कि महापौर के निर्देश पर जयपुर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कच्ची बस्तियों के आसपास खुले में शौच जाने वालों पर डंडे बरसाए जा रहे हैं। उनके साथ मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन
इसलिए जताया है विरोध
अंदर तक आ गए परिसर में
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से नगर निगम की ओर से खुले में शौच जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खुले में शौच जाते लोगों को मना तो किया जा रहा है, साथ ही उनसे मारपीट की बात भी सामने आई है। जिसका विरोध किया गया है।