{"_id":"5a4b44464f1c1b0b788b5fc8","slug":"bjp-still-searching-the-candidate-for-by-poll-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव सिर पर, भाजपा नहीं ढूंढ सकी इन तीन नेताओं का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव सिर पर, भाजपा नहीं ढूंढ सकी इन तीन नेताओं का विकल्प
Tue, 02 Jan 2018 02:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली कड़ी टक्कर का असर भाजपा पर राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। 29 जनवरी को यहां होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी कई माह के मंथन के बाद भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। सोशल इंजिनियरिंग के फेर में उलझे भाजपा नेता प्रत्याशियों चयन के लिए सबंधित क्षेत्र में गुप्त मतदान से कार्यकर्ताओं की राय भी जान चुके हैं। जिन दो लोकसभा व एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है वे भाजपा के पास थी।
यहां होने है उपचुनाव
2 of 5
फाइल फोटो।
आगामी 29 जनवरी को अलवर, अजमेर की लोकसभा सीट के साथ मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने है। इन उपचुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बीते करीब तीन माह से यहां के लोग अपने नए जनप्रतिनिधि का इंतजार कर रहे है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि चुनाव आयोग गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के साथ यहां के उपचुनाव भी कराएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
नहीं मिल रहा जाट का विकल्प
3 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान की दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव यहां के जनप्रतिनिधियों के निधन के कारण हो रहे हैं। गौरतलब है कि अजमेर में उपचुनाव भाजपा के कद्दावर जाट नेता और पूर्व सांसद सांवरलाल जाट के निधन के कारण हो रहे है। सांंवरलाल जाट केन्द्र सरकार में जल संसाधन राज्यमंत्री थे। वे पूर्ववर्ती राजस्थान सरकार में भी मंत्री थे। अगस्त 2017 में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से जूझ रहे थे महंत चांदनाथ
4 of 5
फाइल फोटो।
यादव राजनीति से सरोकार रखने वाले महंद चांदनाथ के निधन के कारण अलवर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने है। चांदनाथ राहुल गांधी के करीबी और यूपीए सरकार में मंत्री रहे जितेन्द्र सिंह को हराकर सांसद चुने गए थे। नाथ संप्रदाय के संत महंत चांदनाथ लंबे समय से कैंसर रोग से जूझ रहे थे। बीते वर्ष सितंबर माह में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। वे भाजपा से विधायक भी रहे है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के कारण गई थी जान
5 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए भी 29 जनवरी को वोटिंग होनी है। इस सीट पर उपचुनाव भाजपा से विधायक रही कीर्ति कुमारी के निधन के कारण हो रहा है। पूर्व राजघराने से सबंध रखने वाली कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू के कारण बीते वर्ष अगस्त में मौत हो गई थी। किसी विधायक की स्वाइन फ्लू से हुई मौत का यह देश में संभवत: पहला मामला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।