फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया के नंबर वन रहे इस थाने के सामने युवक को मारकर जलाया और सोती रही पुलिस

Fri, 12 Jan 2018 02:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur murder in front of police station
फाइल फोटो।
पुलिस के अस्तित्व को अब अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे है और थाने के सामने ही बड़े-बड़े कांड हो रहे हैं। राजस्थान में तो क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राजधानी जयपुर में बीते एक सप्ताह में दो मर्डर की वारदात सामने आ चुकी है। लेकिन अब तक दोनों वारदातों में पुलिस ने किसी भी आरोपी का नहीं पकड़ा है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी बतुकी बयानबाजी अवश्य कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली वारदात बृहस्पतिवार सुबह हुई। इसमें कभी एशिया के नंबर वन थाना रहे शिप्रापथ के सामने ​​कि अपराधियों ने न केवल एक व्यक्ति की हत्या की, बल्कि केरोसिन डालकर शव को जला भी डाला।

जब खेलने पहुंचे कुछ बच्चे...

rajasthan jaipur murder in front of police station
फाइल फोटो।
शिप्रापथ थाने से चंद कदम दूरी पर हुई इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी थाने में तैनात पुलिसवालों को सुबह बाद तक नहीं हो सकी। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी कुछ युवकों ने दी। जो वारदात स्थल पर खेलने आए थे। पुलिस की नाक के नीचे हुई हत्या की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमेशा की तरह अपराधी को जल्द ही पकड़ने की बात कहते नजर आए। गोरतलब है कि इस थाने को वर्ष 2006 में एशिया के नंबर थाने का पुरुस्कार मिला था।

जल रहा था शव पुलिसवालों ने समझा कचरा

rajasthan jaipur murder in front of police station
फाइल फोटो।
पुलिस के दावों की और उनकी संवदेनहीनता की पोल खोलती इस वारदात में और कई खुलासे हुए है। दरअसल शिप्रापथ थाने के बाहर ही पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। यहां तैनात पुलिसवालों का कहना है कि आग उन्होंने भी देखी थी। लेकिन उन्होंने सोच की कचरा जल रहा है इसलिए गंभीरता से नहीं लिया था। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को पूरे क्षेत्र में ​पुलिस अधिकारी गश्त पर थे। लेकिन फिर भी थाने के सामने हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी छोड़ भीतर चला गया था सुरक्षाकर्मी

rajasthan jaipur murder in front of police station
फाइल फोटो।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात्रि करीब तीन बजे नजदीक के खाली मैदान में कुछ आग अवश्य दिखाई दी थी। लेकिन उन्हें लगा कि कोई अलाव ताप रहा है इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि थाने के बाहर​ जिस सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी थी वह थाने के भीतर चला गया था। ​जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी कमल राय के रूप में की गई है। कमल रॉय नजदीक के एक रेस्टोरेंट में काम करता था।
विज्ञापन

छह सस्पेंड और दो निलंबित

rajasthan jaipur murder in front of police station
फाइल फोटो।
थाने के सामने हुई हत्या के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है। वहीं जयपुर पुलिस कमिश्ननर ने कार्रवाई करते हुए शिप्रापथ थाने के एसएचओ संजय गोदारा व छह  कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि थाने के ड्यूटी आॅफिसर ज्ञान सिंह व संतरी ड्यूटी पर तैनात बब्लू को संस्पें कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की है। पु​लिस ने हत्या का शक मृतक के दोस्त राजू पर जताया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed