फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी में रूह कंपाने वाला हादसा, बस के एेसे उड़े परखच्चे कि कपड़ों से करनी पड़ी अपनों की पहचान

Wed, 03 Jan 2018 01:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
rajasthan horrible road accident in sikar
सीकर दुर्घटना
प्राइवेट बसें मौत बनकर दौड़ रही हैं। हाल में ओवरटेकिंग के प्रयास में एक बस नदी में गिरी थी, वहीं अाज एक बस ट्रौले से टकरा गई। नदी में गिरी बस में 33 लोगों की मौत हो गई थी। आज सुबह फतेहपुर राजस्थान लोक परिवहन की बस ड्र्राइवर की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। सीकर जिले में हुए हादसे में 11 जनों की दर्दनाक मौत हो गई।

तेज गति और लापरवाही

rajasthan horrible road accident in sikar
दुर्घटना स्थल
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा का प्रमुख कारण तेज गति रही। जिसके कारण बस सामने से आ रहे ट्रोले से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि बस दो हिस्सों में टूट गई। नेशनल हाइवे 11 पर हुई इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव बस में बुरी तरह फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई शवों इतने क्षत—विक्षत हो गए है कि उनकी पहचान भी मुश्किल है।

घायल जयपुर रैफर

rajasthan horrible road accident in sikar
सीकर
हादसे के बाद पुलिस प्रशासन की मदद के लिए आगे आए स्थानीय लोगों ने बताया कि बस के कई हिस्सों को काटकर शवों को निकाला गया है। दुर्घटना में करीब 25 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें पहले फतेहपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी ​गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जयपुर  के लिए ​रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो पा रही है शवों की पहचान

rajasthan horrible road accident in sikar
सीकर
वहीं जब घायलों को फतेहपुर अस्पताल लाया गया तो चीख पुकार मच गई। अपनों की तलाश में अस्पताल पहुंचे परिजन के ​लिए शवों की पहचान करना काफी मुश्किल था। पुलिस ने भी कुछ शवों की पहचान उनके पास मिले पहचान कार्ड के आधार पर की है। सीकर में हुए इस हादसे ने एक बार फिर से परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों को परिजनों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का जिला प्रशासन ने ऐलान किया है। जबकि घायलों को दस हजार रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन

लग गया लंबा जाम

rajasthan horrible road accident in sikar
सीकर दुर्घटना
हादसे के कारण नेशनल हाइवे 11 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं हादसे का कारण शुरुआत तौर पर ड्राइवर की लापरवाही माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच प्रारंभ कर दी गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed