फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हलवाई की दुकान में घुसा पैंथर, ग्रामीणों ने लाठियों से पीट-पीटकर किया अधमरा

Wed, 31 Jan 2018 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
rajasthan dausa panther been attacked by villagers in lalsot town near jaipur
lalsot dausa
बेजुबान पर हमला करके एक बार फिर से इंसानों ने मानवीय संवेदना को ताक पर रखते हुए एक पैंथर को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। आज राजस्थान के दौसा जिले में एक पैंथर हलवाई की दुकान में घुस गया जिसके बाद वो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। नतीजतन लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण पैंथर पर टूट पड़े और उसको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 

हमले में 3 की हालत नाजुक, 7 घायल

rajasthan dausa panther been attacked by villagers in lalsot town near jaipur
panther attacks in rajasthan - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुुसार दौसा के लालसोट में आज सुबह एक जंगल से खाने की तलाश में एक पैंथर गांव के आबादी वाले इलाके में आ पहुंचा और हलवाई की दुकान में घुस गया। पैंथर को देखकर कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो पैंथर दुकान के पास ही स्थित एक घर में जा घुसा और वहां से मुख्य बाजार में आ गया। वहीं ग्रामीण हाथों में लाठियां और डंडे लेकर इक्ट्ठा हो गए और पैंथर को घेर लिया। पैंथर ने ​ग्रामीणों पर भी हमला किया जिसमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है वहीं 7 अन्य लोग घायल हैं। 
 

वन विभाग की टीम नहीं पहुंचती तो मार ही डालते

rajasthan dausa panther been attacked by villagers in lalsot town near jaipur
panther attacks in rajasthan - फोटो : Amar Ujala
गनीमत ये रही कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई नहीं तो ग्रामीण इस पैंथर की जान ही ले लेते। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को जैसे तैसे खदेड़ा। वहीं रणथंभौर से आई मेडिकल टीम पैंथर को उपचार के लिए ले गई जिसके बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर उपचार शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैंथरों का फिर आबादी क्षेत्रों में आना शुरू

rajasthan dausa panther been attacked by villagers in lalsot town near jaipur
panther attack in rajasthan
राजस्थान में पैंथरों की बढ़ती जनसंख्या के साथ ही इनके आबादी इलाकों में आने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। साल 2017 में तो ऐसी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ था जिसके बाद पिछले साल राजस्थान के बजट सत्र के दौरान इनके संरक्षण को लेकर योजना बनाए जाने की भी बात चली थी। 
विज्ञापन

इन्हें इंसानों से ज्यादा खतरा

rajasthan dausa panther been attacked by villagers in lalsot town near jaipur
panther attacks - फोटो : Amar Ujala
पैंथरों को जितना दूसरे जंगली जानवरों से खतरा है उससे अधिक तो इंसानों से है। पिछले कुछ महीनों की घटनाओं पर गौर फरमाए तो राजस्थान में इंसानी हमलों ने कई पैंथर की जान ली है। खासतौर पर प्रदेश के उदयपुर संभाग में तो ऐसी घटनाओं की काफी तादाद देखी जा सकती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed