{"_id":"5a72af984f1c1b88268b7cbd","slug":"rajasthan-by-elections-re-celebrations-begins-at-congress-party-offices-in-alwar-ajmer-bhilwara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यालयों में अर्से बाद लौटी रौनक, जश्न का माहौल, बीजेपी आॅफिस से कार्यकर्ता गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यालयों में अर्से बाद लौटी रौनक, जश्न का माहौल, बीजेपी आॅफिस से कार्यकर्ता गायब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bypolls
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान उपचुनाव के नतीजों में धीरे धीरे सामने आ रहे रूझानों को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। रूझानों को ही परिणाम मानते हुए अब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों तक पर उतर आए हैं और जश्न मनाने लगे हैं। अलवर और अजमेर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते हुए देखी जा सकती है।
अजमेर में चौराहों पर ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
rajasthan bypolls
अजमेर शहर में आज चुनाव नतीजों के रूझान देखते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े लेकर शहर के मुख्य चौराहों पर पहुंच गए। शहर के कलेक्ट्री सर्किल, बजरंगगढ़ चौराहा पर कांग्रेस का झंडा हाथ में लिए उत्साह से भरपूर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। बता दें अजमेर से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.रघु शर्मा काफी ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
अलवर में कांग्रेस कार्यालय पर उमड़ी भीड़
congress alwar
- फोटो : Amar Ujala
अलवर शहर में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां कांग्रेस कार्यालय में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। यहां कांग्रेस ने तो वोटिंग वाले दिन से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था क्योंकि वोटिंग ज्यादा होने से कांग्रेस के दिग्ग्जों ने कह दिया था कि उपचुनाव में नतीजे पार्टी के पक्ष में ही जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुुर में पीसीसी पर गूंजे राहुल गांधी और पायलट जिंदाबाद के नारे
rajasthan bypolls
- फोटो : Amar Ujala
भले ही नतीजे अलवर और अजमेर लोकसभा सीटों के आ रहे हो मगर राजधानी जयपुर में इन रूझानों को लेकर सबसे ज्यादा खुशी और उत्साह है क्योंकि लंबे अर्से बाद प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय के सूनेपन को भरने के लिए आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हुए। पीसीसी में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद और सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगा लगाकर पूरे कार्यालय को गुंजा दिया।
विज्ञापन
इधर बीजेपी आॅफिसों में छाई मायूसी
rajasthan bypolls
- फोटो : Amar Ujala
उपचुनावों के रूझानों को देखते हुए राजधाानी जयपुर में भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। यहां इक्का दुक्का कार्यकर्ता जरूर टीवी पर नतीजे देख रहे थे मगर अमूमन रोजाना भरा पड़ा रहने वाला बीजेपी कार्यालय पर आज ना तो कोई बड़ा नेता देखने को मिला ना ही कार्यकर्ताओं का रैला दिखाई दिया।