फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतो की रिहाई की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, भारी तनाव के चलते बाजार और इंटरनेट बंद

Wed, 03 Jan 2018 12:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bundi disturbed in second day also internet ban continue
संत लखनदास
विवादित शिलाखंड की पूजा नहीं करने का विरोध बेकाबू हो गया है। संतों की रिहाई पर प्रदर्शनकारी अड़े हुए हैं। बीते दो दिन से राजस्थान का बूंदी शहर बंद है। यहीं नहीं धारा 144 लागू होने के बाद भी मंगलवार को दिनभर आगजनी और पत्थरबाजी का दौर जारी रहा। इससे पूर्व सोमवार को भड़की हिंसा और पुलिस की गिरफ्तारी के विरोध में हिन्दु महासभा की ओर से अनिश्चितकाल के लिए बूंदी बंद का आह्वान किया गया था। लेकिन मंगलवार को हालात इतने बिगड़े की हुड़दंगियों ने महासभा के नेताओं की बात भी नहीं मानी और शहर में जमकर उत्पात मचाया।

बाजार और इंटरनेट बंद

rajasthan bundi disturbed in second day also internet ban continue
बूंदी में प्रदर्शन
इसके बाद हिन्दु महासभा के नेताओं से वार्ता कर पुलिस ने बाजार खुलवाने का ऐलान करवाया। लेकिन हुड़दंगियों से डरे व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली। वहीं जिला कलक्टर व आईजी की समझाइश के बाद आज बूंदी में जनजीवन सामान्य हो सकता है। हालात को देखते हुए बूंदी में पांच जनवरी तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं बिगड़े हालातों का असर बूंदी सहित अन्य चार कस्बों में भी देखा जा रहा है।

प्रशासन के खिलाफ विरोध

rajasthan bundi disturbed in second day also internet ban continue
बूंदी में बाजार बंद
मंगलवार को बूंदी के ​अतिरिक्त हिंडौली कस्बे में बंद रहा। जबकि आज चार कस्बों के व्यापारियों ने लाठीचार्ज और पूजा नहीं करने देने के विरोध में बंद का ऐलान किया है। बूंदी में बिगड़े हालात पर अब राजनीति भी तेज हो गई। मारपीट और लाठीचार्ज के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं को भी चोट आयी है। जिसके परिणामस्वरुप लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। वहीं वकील भी अब प्रशासन के खिलाफ विरोध में उतर आए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति भी हुई प्रारंभ

rajasthan bundi disturbed in second day also internet ban continue
बूंदी में प्रदर्शन
मंगलवार को बूंदी बार ऐसोसिएशन की बैठक में दोषी अधिकारियों को खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। गौरतलब है सोमवार को हुए लाठीचार्ज में ​ऐसोसिएशन के सचिव अमित निम्बार्क को भी चोट आयी थी। इस​के अतिरिक्त विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता ने भी मंगलवार को बैठक की। इनके नेताओं का कहना है कि यदि हिरासत में लिए गए संत लखनदास और अन्य संतो व हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को नहीं रिहा किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्रवाई की जा रही है - पुलिस

rajasthan bundi disturbed in second day also internet ban continue
बूंदी में पुलिस
वहीं दो दिन से बूंदी में बिगड़े हालातों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल के अतिरिक्त एसटीएफ को भी तैनात किया गया। कोटा रेंज के आईजी का कहना है 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अतिरिक्त ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो आगजनी और पत्थरबाजी में शामिल थे। इन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed