फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली की 'पद्मावत' 25 को तो 'जौहर ज्वाला' कार्यक्रम 24 को, क्षत्राणियों ने की तैयारी...

Fri, 19 Jan 2018 10:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
padmavati now pdamaavat but rajasthan rajput still angry
फाइल फोटो।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला भले ही फिल्म 'पद्मावत' के निर्माताओं को ​राहत पहुंचाने वाला हो, लेकिन राजपूत समाज झुकने को तैयार नहीं है। 'पद्मावत' के बैन की मांग पर अड़े राजपूत समाज की महिलाओं ने 24 जनवरी को 'जौहर ज्वाला' कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान कर दिया है। क्षत्राणियों का दावा है उनके इस कार्यक्रम में राजस्थान के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं आ रही हैं। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

21 को क्ष​त्राणियां निकालेंगी रैली

padmavati now pdamaavat but rajasthan rajput still angry
फाइल फोटो।
'पद्मावती' रिलीज के मुद्दे पर राजपूत समाज ने आर पार लड़ाई की तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पर राजपूत समाज में नाराजगी दिखाई दी। समाज के नेता सरकार पर दोहरे रवैये के आरोप लगा रहे हैं। वहीं जौहर क्षत्राणी मंच ने फिल्म बैन की मांग को लेकर 21 जनवरी को स्वाभिमान रैली निकालने की तैयारी की है। मंच के अनुसार चित्तौड़गढ़ में निकाली जाने वाली इस रैली में कई राज्यों की महिलाएं सम्मलित होंगी।

यह स्थल बनेगा गवाह

padmavati now pdamaavat but rajasthan rajput still angry
फाइल फोटो।
जौहरी क्षत्राणी मंच की ओर से ​स्वाभिमान रैली निकालने के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। मंच की पदाधिकारियों ने कहा है कि रैली की शुरुआत चित्तौड़ दुर्ग स्थित जौहर ​स्थल से होगी। यहां से क्षत्राणियां मिट्टी का तिलक लगाकर फिल्म के विरोध में हुंकार भरेंगी। यहां निकली रैली गांधी नगर भवन में जौहर ज्योति मंदिर पहुंचेगी। जहां सभा का भी आयोजन किया जाएगा। मंच का दावा है कि इस रैली में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं सम्मलित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दे चुके थे चेतावनी

padmavati now pdamaavat but rajasthan rajput still angry
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि जौहर क्षत्राणी मंच कुछ दिन पूर्व ही चित्तौड़ दुर्ग स्थित जौहर स्थल पर जौहर करने की चेतावनी दे चुका है। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद क्षत्राणी मंच ने जौहर ज्वाला कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ गुस्सा

padmavati now pdamaavat but rajasthan rajput still angry
फाइल फोटो।
'पद्मावत' फिल्म को बैन करने वाले राज्यों के खिलाफ आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजपूत समाज में भाजपा सरकारों के खिलाफ गुस्सा है। समाज का आरोप है पूर्व में गुजरात चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया गया। लेकिन भाजपा सरकारों ने कोर्ट में फिल्म के विरोध व बैन को लेकर अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रखा। इसी का परिणाम है सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकार का निर्णय दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed