{"_id":"5a60b3a44f1c1b6c268b50bc","slug":"padmavati-controversy-former-royal-families-disappointed-with-supreme-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत: फैसले से पद्मिनी के वंशज भी नाराज, बोले- आक्रोश फूटना वाजिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत: फैसले से पद्मिनी के वंशज भी नाराज, बोले- आक्रोश फूटना वाजिब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह मेवाड़
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म पद्मावत को लेकर घमासान अपने चरम पर है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राज्यों को दिए गए आदेश के बाद देश भर में हलचल मची हुई है। राजस्थान में राजपूत संगठनों के बाद मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि मनोरंजन के नाम पर फिल्म रिलीज करना कतई सही नहीं है। अगर ऐसे में लोगों का आक्रोश फूटता है तो वो वाजिब है।
Trending Videos
भंसाली को लिखा था पत्र
पद्मावती
मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य और महारानी पद्मिनी के वंशज महेंद्र सिंह मेवाड़ ने पूर्व में सेंसर बोर्ड और संजय लीला भंसाली का पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज करवाया था। महेन्द्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वविजय सिंह मेवाड़ ने भी इस मसले में अपने विचार मीडिया के सामने रखे थे।
एक बड़ा तबका है नाराज
padmavati
अब उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद महेन्द्र सिंह मेवाड़ ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही फिल्म रिलीज होने पर लॉ एण्ड ऑर्डर बिगडने की संभावना पर महेन्द्र सिंह मेवाड़ ने कहा कि किया कि एक बड़ा तबका नाराज हैं। उसकी नाराजगी को दरकिनार कर मनोरंजन के नाम पर फिल्म रिलीज करना गलत है। ऐसे में लोगों का आक्रोश फूटना वाजिब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेंट को लेकर टिप्पणी नहीं है
padmavati
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायलय का निर्णय अभी सिर्फ चार राज्यों पर लगे प्रतिबंध को लेकर है। उसमें फिल्म के कंटेंट को सही का गलत बताने को लेकर टिप्पणी नहीं है।
विज्ञापन
जो प्रक्रिया अपनाई वो सामने नहीं आई
padmavati
मेवाड़ ने कहा कि इस निर्णय के अलावा भी यदि बात करें सीबीएफसी तो इसकी कार्य प्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हुए हैं। सीबीएफसीआई को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म को सर्टिफाई करने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई वो भी सामने नहीं आ पाई है।