{"_id":"5a5ecff04f1c1b81268b4c5c","slug":"padmavati-now-padmaavat-but-protest-again-start-from-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' को लेकर राजपूत हुए उग्र, प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर जलाए टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' को लेकर राजपूत हुए उग्र, प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर जलाए टायर
Wed, 17 Jan 2018 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' का नाम भले ही बदलकर 'पद्मावत' हो गया है, लेकिन राजपूत अब भी गुस्से में हैं। रिलीज डेट नजदीक आने के साथ राजपूत सहित सर्वसमाज का प्रदर्शन उग्र होने लगा है। इस माह की 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'पद्मावत' के बैन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने आज चित्तौड़गढ़ में हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। दरअसल राजपूत व अन्य समाजों के लोगों ने चित्तौड़गढ़ से निकलने वाले रिठौला चौराहे के नजदीक काफी बिजी रहने वाले हाईवे को आज सुबह जाम कर दिया था। ये हाईवे उदयपुर, कोटा व भीलवाड़ा जैसे बड़े शहरों को चित्तौड़गढ़ को जोड़ता है।
दे रखी है 'जौहर' की चेतावनी
2 of 5
चित्तौड़गढ़
प्रदर्शनों को लेकर 13 जनवरी को सर्वसमाज की बैठक हुई थी, जिसमें आंदोलन को लेकर कई निर्णय लिए गए थे। गौरतलब है कि चित्तौड़गढ़ में राजपूत समाज की महिलाओं ने फिल्म रिलीज करने पर जौहर तक की चेतावनी दे रखी है। समाज का कहना है कि यदि 25 को फिल्म रिलीज होती है, तो 24 को ही जौहर की शुरुआत कर दी जाएगी। वहीं हाईवे पर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन ने रिठाला हाईवे पर प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेफिक डायवर्ट कर दिया था।
ये तय हुई थी आंदोलन की रणनीति
3 of 5
फाइल फोटो।
मंगलवार शाम को ही जिले पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया था। वहीं करणी सेना और राजपूत समाज के अन्य संगठनों ने भी मंगलवार को आंदोलन की अंतिम रणनीति बनाई। प्रथम चरण में चित्तौड़गढ़ के पास से कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा की ओर जाने वाले मुख्य हाईवे को जाम किया जाएगा। यदि फिर भी सरकार देश में इस फिल्म को बैन नहीं करती, तो रेल रोकी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे भारत में लगे बैन - राजपूत समाज
4 of 5
फाइल फोटो।
गौरतलब है संजय लीला भंसाली की फिल्म को नाम बदलने व थोड़े बदलाव के बाद सेंसर बोर्ड ने रिलीज की अनुमति दे दी थी। जिसके बाद फिल्म को लेकर फिर से बवाल खड़ा हो गया है। हालांकि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश व हरियाणा में फिल्म बैन की जा चुकी है। लेकिन राजपूत समाज व कई संगठन फिल्म को पूर्ण रूप से बैन करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप
5 of 5
फाइल फोटो।
वहीं करणी सेना द्वारा यूपी व दिल्ली में फिल्म बैन को लेकर मांग की जा रही है। इससे पूर्व राजपूत समाज के सदस्यों ने रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। समाज का आरोप है फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई। इससे पूर्व संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 'पद्मावती' के नाम से बीते वर्ष एक दिसंबर को रिलीज होनी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।