फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीतारमण ने रचा इतिहास, बन गईं देश की एेसी पहली महिला रक्षा मंत्री

Wed, 17 Jan 2018 02:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 Jan 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman fly in sukhoi 30 from jodhpur
निर्मला सीतारमण जोधपुर एयरबेस पर
देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज भारतीय वायु सेना के साथ मिल कर एक इतिहास रच दिया है। पहली महिला मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण ने सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी। देश की रक्षा मंत्री को-पायलट के तौर पर सुखोई में सवार हुईं। वे 45 मिनट तक हवा में रहीं। सीतारमण ने इस उड़ान के जरिए राजस्थान में देश के ​पश्चिमी मोर्चे पर हवाई ताकत का जायजा लिया।

रक्षा मंत्री ने देखीं, कैसी हैं तैयारियां

nirmala sitharaman fly in sukhoi 30 from jodhpur
निर्मला सीतारमण जोधपुर एयरबेस पर
सीतारमण ने जोधपुर एयरबेस पर जवानों से ​भी मुलाकात की और तैयारियों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का बीते माह 26 दिसंबर को सुखोई में उड़ान भरने का कार्यक्रम था। लेकिन हिमाचल प्रदेश चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर शिमला जाने के चलते यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

जॉर्ज फर्नांडिस ने भरी थी उड़ान

nirmala sitharaman fly in sukhoi 30 from jodhpur
निर्मला सीतारमण जोधपुर एयरबेस पर
जानकारी के अनुसार निर्मल सीतारमण सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी रक्षा मंत्री हैं। उनसे पहले जार्ज फर्नांडिस ने रक्षा मंत्री के तौर पर इस विमान में उड़ान भरी थी। जॉर्ज फर्नांडिस ने पुणे से सुखोई में उड़ान भरी थी। एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री फर्नांडिस के अतिरिक्त पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व प्रतिभा पाटिल भी इस सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी अहम सैन्य ठिकाना है यह

nirmala sitharaman fly in sukhoi 30 from jodhpur
फाइल फोटो।
भारतीय वायु सेना के लिए जोधपुर हमेशा से काफी अहम ठिकाना रहा है, इसलिए सुपरसोनिक विमान सुखोई की स्क्वाड्रन यहां पर तैनात है। देश की सुरक्षा के लिहाज से यह ठिकाना इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे विमान यहां से सिर्फ 20 मिनट में पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। जानकारी के अनुसार वर्तमान में भारतीय वायु सेना के पास 200 से ज्यादा सुखोई विमान हैं।
विज्ञापन

लगातार जाती हैं सेनाओं के ठिकानों पर

nirmala sitharaman fly in sukhoi 30 from jodhpur
फाइल फोटो।
देश में महिला रक्षा मंत्री के तौर पर कमान संभालने के बाद निर्मला सीतारमण लगातार सैन्य तैयारियों का जायजा ले रही हैं। वे तीनों सेनाओं के अहम सैन्य ठिकानों पर लगातार जाती रही हैं।सीतारमण इससे पूर्व आईएएनएस विक्रमादित्य पर तैनात मिग-29 विमान की तैयारी भी देख चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed