फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाहरगढ़ किले पर लटकती हुई 'लाश', इन सवालों के जवाब पर टिका है सब!

Sat, 25 Nov 2017 10:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Padmavati controversy: answers of these questions can help to solve this case
पद्मावती - फोटो : अमर उजाला
नाहरगढ़ के किले पर एक लटकती हुई लाश मिली। इस लाश का कनेक्शन फिल्म पद्मावती से भी जोड़ा गया। एक पत्थर पर पद्मावती का विरोध करने वालों का ऐसा अंजाम करने की बात कही गई। लाश की पहचान नाहरी का नाका निवासी चेतन सैनी के रूप में हुई। पूरे शहर में खबर आग की तरह फैल गई। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि चेतन ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एसएफएल टीम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने आत्महत्या की है, या उसे मारकर वहां पर लटकाया गया है।


सवाल 1. सबसे पहला सवाल यह उठता है कि अगर चेतन ने आत्महत्या की है तो खुद को तांत्रिक क्यों बताएगा। पत्थर पर क्यों लिखा कि वह तांत्रिक है, जबकि उसके परिवार वालों का कहना है कि वह इस तरह के कामों में लिप्त नहीं था।

 

कैसे लिख दिया चेतन तांत्रिक मारा गया

Padmavati controversy: answers of these questions can help to solve this case
और पत्थर पर यह विवादित टिप्पणीयां भी - फोटो : Amar Ujala
सवाल 2. दूसरा सवाल है कि एक पत्थर लिखा गया है कि चेतन तांत्रिक मारा गया... अगर चेतन ने आत्महत्या की है तो वो मरने से पहले ही कैसे लिख देगा कि चेतन मारा गया।

सवाल 3. तीसरा सवाल यह है कि जिस तरह से रस्सी बांधी गई है उस पर तरीके पर संदेह है। इस तरह रस्सी बांधकर लटकना मुश्किल लगता है।

सवाल 4. एक सवाल यह भी है कि जब चेतन अपने घर से खाली हाथ निकला था तो उसके पास रस्सी कहां से आई। घर से दो किमी दूर नाहरगढ़ के रास्ते के  बीच उसने कहां से रस्सी ली।



 

हंसते हुए सेल्फी ली तो खुदकुशी क्यों की?

Padmavati controversy: answers of these questions can help to solve this case
सवालों के घेरे में यह मौत, रस्सी से लटकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
5. पुलिस के मुताबिक चेतन नाहरगढ़ पर करीब साढ़े पांच बजे से ही था। इस बीच उसने सेल्फी भी ली, जिसमें वो खुद नजर आया। फिर क्या हुआ जो उसने खुदकुशी की।

6. पत्थरों पर जो कहानी लिखी गई है वो कोयले से लिखी गई है। 22 पत्थरों पर कोयले से लिखने के बावजूद हाथों पर गहरे काले निशान नहीं है।

7. सवाल यह भी है कि चेतन की लिखावट और पत्थरों पर लिखी हुई लिखावट एक ही है या अलग अलग।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी

Padmavati controversy: answers of these questions can help to solve this case
नाहरगढ़ किले की बुर्ज पर लटकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
8. पूरे मामले में नाहरगढ़ किले की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। किले की पुख्ता सुरक्षा के बावजूद सुरक्षाकर्मियों को चेतन के कई घंटे वहां होने और इस घटना का पता कैसे नहीं चल सका।

9. रात के अंधेरे में चेतन ने ये लिखा कैसे होगा। इतने पत्थरों पर लिखने में उसे काफी समय लगा होगा। इस बीच किसी की भी नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी।

 
विज्ञापन

साथ में कोई और तो नहीं था?

Padmavati controversy: answers of these questions can help to solve this case
किले पर लटकी लाश को उतरवाती पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
10. सवाल भी यह है कि चेतन के साथ उस समय कोई और भी मौजूद था या नहीं। चेतन की मोबाइल लोकेशन के पास अगर किसी दूसरे की मोबाइल लोकेशन नाहरगढ़ टॉवर से मिलती है तो स्थिति साफ हो सकेगी।

11. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एसएफएल की रिपोर्ट में क्या है? ये रिपोर्ट ही स्थिति को साफ कर सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed