फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशगवार मौसम में मनाया Fun Day , देखिए तस्वीरों में....

Sun, 23 Jul 2017 09:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
monsoon masti at picnic spot near jaipur
प्रभातपुरी में मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग - फोटो : Amar Ujala
रविवार को बादल जमकर बरसे। रविवार को छुट्टी का लुत्फ उठाने के लिए लोग पिकनिक मनाने के लिए पर्यटक स्थलों पर उमड़ पड़े। राजधानी जयपुर में नाहरगढ़, जयगढ़, गढ़गणेश, चूलगिरी, जलमहल, आमेर, प्रभातपुरी खोला, खोले के हनुमानजी मंदिर, गलता आदि स्थानों पर लोगों ने सनडे मनाया।

चल पड़े झरने तो, मस्ती के लिए पहुंचे शहरवासी

monsoon masti at picnic spot near jaipur
चल पड़े झरने तो, मस्ती के लिए पहुंचे - फोटो : Amar Ujala
जयपुर के पास नाहरगढ़ की पहाड़ियों में बारिश के बाद कई जगह झरने बहने लगे। आमेर में सागर, जलमहल के सामने प्रभातपुरी खोले में लोग झरनों का लुत्फ उठाने के बाद पहुंचे। लोगों ने जमकर मस्ती की।
 

बच्चों ने की खूब मस्ती

monsoon masti at picnic spot near jaipur
बच्चों ने की खूब मस्ती - फोटो : Amar Ujala

पहाड़ियों से​ निकले झरनों में सबसे ज्यादा मस्ती बच्चों ने की। पानी में जाने के बाद वे बाहर निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान कई जगह गोठों का भी आयोजन हुआ और लोगों ने चूरमा-दाल-बाटी का लुत्फ उठाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की चौपाटी पर उमड़ा शहर

monsoon masti at picnic spot near jaipur
शहर की चौपाटी पर उमड़ा शहर - फोटो : Amar Ujala
जलमहल को जयपुर की चौपाटी माना जाता है। खुशगवार मौसम के बीच लोगों ने मस्ती की। यहां सुबह से जुटी सैलानियों की भीड़ देर रात तक चली। 
विज्ञापन

...और लग गया जाम, फंस गए वाहन

monsoon masti at picnic spot near jaipur
फंस गए वाहन - फोटो : Amar Ujala
मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक स्थलों पर शहरवासियों को पार्किंग की समस्या से भी दो—चार होना पड़ा। उनकी मस्ती ने पर सड़कों पर लगा जाम भी भारी पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी और एकाएक उमड़ी पर्यटकों की भीड़ से आमेर रोड, सिरहड्योढ़ि बाजार, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, आमेर में जाम लग गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed