फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए कैसे पहुंचाया 'किसान नेता' को अस्पताल

Sat, 22 Jul 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
Hospitalized to BJP leader
कार्यकर्ता हाथों में उठाकर लाए बीमार नेता सांवर लाल को - फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय राजस्थान के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भाजपा नेताओं और संगठन के लोगों के बीच चल रही बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट की अचानक तबीयब खराब हो गई जिसके बाद राजस्थान भाजपा के मुख्यालय में हलचल मच गई। यहां एक इकाई कार्यकर्ता से लेकर खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक, हर कोई जल्द से जल्द उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद में दिखाई दिया। 



 

चिकित्सा मंत्री को दी जिम्मेदारी

Hospitalized to BJP leader
यूं लाए किसान नेता जाट को बाहर - फोटो : अमर उजाला
जाट की तबीयत बिगड़ने के बाद भाजपा कार्यालय में एबुलेंस बुलाई गई और खुद सीएम राजे भी बार बार फोन कर एसएमएस अस्पताल में पुख्ता इंतजामात करने की जानकारी लेती दिखाई दी। सीएम राजे ने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ को अस्पताल जाकर इंतजामात देखने के लिए कहा। 
 

गोद में उठाकर दौड़े कार्यकर्ता

Hospitalized to BJP leader
एंबुलेंस में लिटाया कार्यकर्ताओं ने - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यालय में एंबुलेंस आते ही कार्यकर्ता बीमार सांवर लाल जाट को एक साथ मिलकर हाथों में उठाकर बाहर तक ले आए। यहां पर उन्हें एंबुलेंस में लिटाया गया। जहां से तुरंत ही उपचार की शुरुआत कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने संभाली कमान

Hospitalized to BJP leader
सूचना मिलते ही बाहर आई सीएम - फोटो : अमर उजाला
सांवरलाल जाट को अस्पताल लेकर आने के बाद खुद सीएम राजे भी आनन फानन में अस्पताल पहुंची और काफी देर त​क वहां उन्होनें जाट की तबीयत के बारे में डॉक्टरों से बात करती दिखाई दीं। चुंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करना था इसलिए राजे दोबारा प्रदेश कार्यालय लौट आईं। प्रेसवार्ता के बाद मुख्यमंत्री राजे एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ अस्पताल पहुंची। 
 
विज्ञापन

मंत्रियों से अटा एसएमएस अस्पताल

Hospitalized to BJP leader
मुख्यमंत्री रवाना हो गई अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट की तबीयत खराब होने के बाद सीएम राजे समेत राजस्थान के लगभग सभी कबीना मंत्री एसएमएस अस्पताल में मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ समेत,श्री चंद कृपलानी,अशोक परनामी,राजपाल सिंह शेखावत,राजेन्द्र राठौड़ समेत कई मंत्री मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed