{"_id":"5974c57e4f1c1bf8138b456e","slug":"monsoon-masti-at-picnic-spot-near-jaipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशगवार मौसम में मनाया Fun Day , देखिए तस्वीरों में....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशगवार मौसम में मनाया Fun Day , देखिए तस्वीरों में....
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
प्रभातपुरी में मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बादल जमकर बरसे। रविवार को छुट्टी का लुत्फ उठाने के लिए लोग पिकनिक मनाने के लिए पर्यटक स्थलों पर उमड़ पड़े। राजधानी जयपुर में नाहरगढ़, जयगढ़, गढ़गणेश, चूलगिरी, जलमहल, आमेर, प्रभातपुरी खोला, खोले के हनुमानजी मंदिर, गलता आदि स्थानों पर लोगों ने सनडे मनाया।
चल पड़े झरने तो, मस्ती के लिए पहुंचे शहरवासी
चल पड़े झरने तो, मस्ती के लिए पहुंचे
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर के पास नाहरगढ़ की पहाड़ियों में बारिश के बाद कई जगह झरने बहने लगे। आमेर में सागर, जलमहल के सामने प्रभातपुरी खोले में लोग झरनों का लुत्फ उठाने के बाद पहुंचे। लोगों ने जमकर मस्ती की।
बच्चों ने की खूब मस्ती
बच्चों ने की खूब मस्ती
- फोटो : Amar Ujala
पहाड़ियों से निकले झरनों में सबसे ज्यादा मस्ती बच्चों ने की। पानी में जाने के बाद वे बाहर निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान कई जगह गोठों का भी आयोजन हुआ और लोगों ने चूरमा-दाल-बाटी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की चौपाटी पर उमड़ा शहर
शहर की चौपाटी पर उमड़ा शहर
- फोटो : Amar Ujala
जलमहल को जयपुर की चौपाटी माना जाता है। खुशगवार मौसम के बीच लोगों ने मस्ती की। यहां सुबह से जुटी सैलानियों की भीड़ देर रात तक चली।
विज्ञापन
...और लग गया जाम, फंस गए वाहन
फंस गए वाहन
- फोटो : Amar Ujala
मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक स्थलों पर शहरवासियों को पार्किंग की समस्या से भी दो—चार होना पड़ा। उनकी मस्ती ने पर सड़कों पर लगा जाम भी भारी पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी और एकाएक उमड़ी पर्यटकों की भीड़ से आमेर रोड, सिरहड्योढ़ि बाजार, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, आमेर में जाम लग गया।