{"_id":"5a5c7c3b4f1c1b9f268b485d","slug":"makar-sankranti-2018-foreigners-enjoyed-jaipur-s-kite-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिंकसिटी का काइट फेस्टिवल, जयपुराइट्स के साथ इन मेहमानों ने भी उड़ाई खूब मौज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंकसिटी का काइट फेस्टिवल, जयपुराइट्स के साथ इन मेहमानों ने भी उड़ाई खूब मौज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
jaipur kite festival
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबीनगरी में मकर संक्रांति के मौके पर पूरा शहर उल्लास की उड़ान भरता रहा वहीं जयपुराइट्स के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने भी खूब मौज उड़ाई। रविवार को जयपुर के जलमहल पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित काइट फेस्टिवल में शामिल होने बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक पहुंचे जहां उन्होनें जमकर पतंगबाजी की और लोक नृत्य का भी लुत्फ उठाया।
आकर्षण का केंद्र रहा 12 फीट का 'ढाल'
jaipur kite festival
- फोटो : Amar Ujala
इस काइट फेस्टिवल में 12 फीट का 'ढाल' बड़ी पतंग पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। विदेशी सैलानियों ने समूह बनाकर खूब पतंगे उड़ाई जिनसे उन्होनें जयपुरवासियों के पेच भी काटे।
खूब याद आए बाबू खां
jaipur kite festival
- फोटो : Amar Ujala
शहर के काइट फेस्टिवल की शान रहे एक साथ 100 पतंगे उड़ाने वाले बाबू खां का कमाल इस मकर संक्रांति पर भी नहीं देखने को मिला। साल 2014 में हुए उनके निधन के बाद से उनके पुत्र ये परंपरा निभा रहे थे मगर इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कोई रूचि नहीं दिखाए जाने के चलते 100 पतंगों को एकसाथ उड़ाए जाने का कमाल कोई नहीं देख पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेच काटते ही विदेशी भी चिल्लाए 'वो काटा'
jaipur kite festival
- फोटो : Amar Ujala
संक्रांति पर पतंगबाजी की धूम में विदेशी सैलानी भी खूब घुल मिल गए और यहां की परंपरा और संस्कृति की डोर में अपने आप को भी आसानी से पिरो लिया। विदेशियों ने पतंगबाजी के दौरान जब जब पेच लड़ाकर दूसरों की पतंग काटी तो उसके बाद यहां की जुबान में 'वो काटा, वो मारा' भी चिल्लाए।
विज्ञापन
खेल ख्यालों से भी हुआ मनोरंजन
jaipur kite festival
- फोटो : Amar Ujala
जलमहल की पाल पर आयोजित जयपुर काइट फेस्टिवल में सैलानियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई थी। वहीं लोक कलाकारों ने ख्याल दिखाकर विदेशियों का खूब मनोरंजन किया।